9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक से सीमा विवाद समाप्त करने को महाराष्ट्र सरकार संकल्पित : राज्यपाल

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों को संबोधित करते हुए अपने अभिभाषण में सोमवार को इस बात का संकेत दिया। राधाकृष्णन ने आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र सरकार कर्नाटक के साथ जारी सीमा विवाद सुलझाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
maha-gov

महाराष्ट्र विधानमंडल के संयुक्त सत्र में संबोधन

बेंगलूरु. महाराष्ट्र सरकार कर्नाटक के साथ सीमा विवाद को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों को संबोधित करते हुए अपने अभिभाषण में सोमवार को इस बात का संकेत दिया।

राधाकृष्णन ने आश्वासन दिया कि महाराष्ट्र सरकार कर्नाटक के साथ जारी सीमा विवाद सुलझाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सर्वोच्च न्यायालय में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेषज्ञ वकीलों को नियुक्त किया गया है।

अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले मराठीभाषी लोगों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में सुधार सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर काम कर रहा है।