राजनंदगांव

CG Suicide Case: शाम को बिना बताए घर से निकला व्यवसायी, रात में मिली जली हुई लाश…मचा कोहराम

CG Suicide Case: रेलवे टिकट काउंटर के पीछे युवा व्यवसायी की जली अवस्था में लाश मिली है। जली लाश को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 May 2024, 10:43 AM IST
CG Suicide Case

CG Suicide Case: राजनांदगांव से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। रेलवे टिकट काउंटर के पीछे युवा व्यवसायी की जली अवस्था में लाश मिली है। जली लाश को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि युवा व्यवसायी ने खुद आग लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के उमा व भगवती मेडिकल संबंद्ध 32 वर्षीय अविनाश खंडेलवाल की लाश गुरुवार को रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग ऑफिस के पीछे जली अवस्था में मिली है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर अवि खंडेलवाल के आत्महत्या करने की पुष्टि की है। अवि खंडेलवाल का बांधाबाजार में राइस मिल भी है और वह इसकी देख-रेख करता था। अवि रोजाना राइस मिल आना जाना करता था।

Rajnandgaon Suicide News: गुरुवार शाम 5 बजे वह बाइक लेकर घर से निकला था। रात में घर नहीं पहुंचने उसके परिजन उसके मोबाइल पर संपर्क किए, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को दी। रात 9 बजे अवि का बाइक रेलवे स्टेशन के पास मिली। टिकट बुकिंग ऑफिस के पीछे उसकी लाश जली अवस्था में मिली।

Updated on:
18 May 2024, 10:43 AM IST
Published on: