छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है. शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने गरियाबंद के कोदोमाली, इचराडी, गरीबा और सहबिनकछार गांवों के जंगलों में नक्सलियों के बड़े ठिकानों को तहस नहस कर दिया. गरियाबंद और ओडिशा की सीमा से सटे (1 Maoist killed in Sukma encounter) शोभा पुलिस थाने के जंगल से जवानों ने तीन आईईडी भी बरामद किया.