राजनंदगांव

CG Weather Update: आज से नौतपा शुरू, अगले कुछ दिनों तक सूर्यदेव द‍िखाएंगे प्रचंड अवतार…बढ़ेगा तापमान

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी में पड़ने वाला नौतपा की शुरुआत शनिवार से शुरू हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2024, 7:31 AM IST
CG Weather Update

CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में गर्मी में पड़ने वाला नौतपा की शुरुआत शनिवार से शुरू हो गई है। इसके साथ ही एक बार फिर भीषण गर्मी पड़ने वाली है। जिले का अधिकतम पारा 27 व 28 मई को 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इस परिस्थिति में लू की संभावना बनेगी।

इस भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि शुक्रवार को भी सुबह से तेज धूप रही। दोपहर बाद मौसम ने एक बार कंरवट लिया। आसमान में बदली छाई और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। इसके बाद तापमान में गिरावट आई और शाम तक मौसम (Chhattisgarh Weather Update) खुशनुमा बने रहा। मौसम विभाग की माने तो नवतपा के दौरान दो दिनों तक जिले का तापमान जहां 44 डिग्री पर रहेगा, जिसे नवतपा का पीक डे माना जा रहा है। इसके बाद तापमान 42 डिग्री पर रहेगा।

CG Weather Update: कुछ जगह हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर स्थित चक्रवात पश्चिमी मध्यप्रदेश से पश्चिमी विदर्भ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक स्थित है। आगामी 24 घंटे में कुछ स्थानों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

गर्म हवाएं चलने की संभावना

Weather Alert: मौसम विभाग की माने तो पूरे नौ दिनों तक सूरज खूब तपने वाला है। इस दौरान जिले में गर्म हवाएं चलेंगी। रात का तापमान भी बढ़ा हुआ रहेगा। इस भीषण गर्मी में बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने की समझाइश दी जा रही है। उस दौरान भी धूप से बचाव के उपाय और समय-समय पर ठंडा पानी या अन्य शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह डॉक्टरों द्वारा दी जा रही है।

Updated on:
26 May 2024, 7:31 AM IST
Published on: