2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: 10 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून, इससे पहले असामना से बरसेगी आग, तपेगा नौतपा

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष 10 से 15 जून तक मानसून आने की संभावना है, लेकिन उससे पहले 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 22 May 2024, 7:33 AM IST

CG Weather Update

CG Weather Update: पिछले सप्ताह भर से प्रदेश के साथ कबीरधाम जिला में द्रोणिका का असर बना हुआ था। जिसके कारण शाम होते होते मौसम बदल जाते थे और तेज हवाओं के बीच बारिश भी होती थी। इससे बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा हुआ था।

अब मई के बजे 10 दिन लोगों को सूरज की तेज किरणों का सामना करना पड़ेगा और गर्मी से लोग व्याकुल रहेंगे। कवर्धा में द्रोणिका के असर के कारण रविवार को देर रात अधड़ के साथ बारिश हुई, लेकिन (Chhattisgarh Heatwave) द्रोणिका का असर खत्म होते ही सोमवार से सूरज फिर से आग उगलना शुरू कर दिया है। इसके कारण सप्ताह भर में तापमान 44 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।

इसके पहले शाम होते ही मौसम बदल जाता था। इस कारण गर्मी से राहत मिल रही थी। रविवार की रात आंधी तूफान के बीच बारिश भी हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया था। जिससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलती थी। लेकिन सोमवार द्रोणिका का असर खत्म हो गया है। जिसके (CG Weather Update) वजह से पूरे दिन सूरज ने आग उगला। ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर व एसी में ही दुबके रहे। दोपहर को सड़क पर सन्नाटा पसर गया था। लोग नजर नहीं आ रहे थे, जरूरी काम में ही लोग स्कार्फ बांधकर घर से निकल रहे थे।

यह भी पढ़े: CG Monsoon 2024: भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इस दिन से बिगड़ेगी मौसम की चाल…रहें Alert

CG Weather Alert: पिछले सप्ताह भर से प्रदेश के साथ कबीरधाम जिला में द्रोणिका का असर बना हुआ था। जिसके कारण शाम होते होते मौसम बदल जाते थे और तेज हवाओं के बीच बारिश भी होती थी। इससे बढ़ते तापमान पर अंकुश लगा हुआ था। अब मई के बजे 10 दिन लोगों को सूरज की तेज किरणों (Heat Wave In CG) का सामना करना पड़ेगा और गर्मी से लोग व्याकुल रहेंगे। दोपहर में गर्म हवाओं से लू के थपेड़ों का अहसास हो रहा है। तेज गर्म हवाओं के कारण धूल भी उड़ती है। सुबह 10 बजे से ही धूप चुभने लगी है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। 11 बजे के बाद लोग घर से बाहर निकलना उचित नहीं समझ रहे हैं।

लू चलने से अब अस्पताल में भी मरीज बढ़ने की आशंका है। मई माह में पढ़ने वाली गर्मी के कारण हर साल अस्पताल में मरीजों की संया बढ़ जाती है। इस सीजन में ज्यादातर लोग लू लगने से बीमार होते हैं। मौसम के अनुसार द्रोणिका का असर 18 मई को पूरी तरह से खत्म हो गया है, लेकिन अलग-अलग जिले में इसका असर 19 तक देखने को मिला। अब तापमान में काफी तेजी से बढ़ेगा। सोमवार को ही पारा में बढ़ोतरी दर्ज (Weather Alert) की गई है। पिछले दिनों में द्रोणिका के असर से लोगों को राहत मिल जा रही थी। लू से बचने के लिए गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ों का प्रयोग करें।

CG Weather Update: 44 डिग्री भी पार हो सकता है तापमान

CG monsoon update 2024: मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष 10 से 15 जून तक मानसून आने की संभावना है, लेकिन उससे पहले लोगों को काफी तेज गर्मी भी झेलनी होगी। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। जिस दौरान तापमान 44 डिग्री से अधिक जाने की संभावना है। मई माह में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच (Heat Wave Alert) चुका है। लोगों को अब अलर्ट मोड में रहना पड़ेगा। कभी तेज धूप तो कभी बारिश का विपरित असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। ऐसे में सावधानी बरतने की जरुर है।

CG Weather Update: एक दिन पहले मानसून केरला में एक्टिव

Monsoon Update 2024:मौसम विभाग के अनुसार एक दिन पहले 31 मई जून को मानसून केरल पहुंच जाएगा। जब केरल में मानसून पहुंचने का सही समय 1 जून है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में पखवाड़े भर बाद यानी 10 से 15 के बीच छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच जाएगा। 19 मई को दक्षिण पश्चिम मानसून मालदीव व कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमन सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

यह भी पढ़े: CG Monsoon Update: केरल के बाद छत्तीसगढ़ में होगी मानसून की एंट्री, गरज-चमक के साथ होगी जोरदार बारिश….Alert जारी