6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Monsoon Update 2024: अगले 7 दिन आंधी-तूफान के साथ बारिश या गर्मी? मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

CG Monsoon Update 2024: मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण से आ रही नमी के कारण नौतपा में भी तापमान ज्यादा बढ़ने की संभावना कम ही दिख रही है..

2 min read
Google source verification
CG Monsoon Update 2024

CG Monsoon Update 2024: प्रदेश में छाए बादलों की वजह से गर्मी का एहसास कम हुआ है। वहीं आने वाले दिनों में बादल साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। हालांकि यह बढ़ोतरी ज्यादा नहीं होगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण से आ रही नमी के कारण नौतपा में भी तापमान ज्यादा बढ़ने की संभावना कम ही दिख रही है।

CG Monsoon Update 2024: 42 डिग्री के आसपास ही रहेगा तापमान

Today CG Monsoon Update 2024: मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक नौतपा में भी प्रदेश का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास ही रहेगा। लगातार हो रही बदली और बारिश के कारण मौसम का मिजाज उतना सख्त नहीं हो पाया है। जितना सामान्यत: मई के महीने में रहता है। दुर्ग को छोड़ दें तो फिलहाल राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Monsoon update 2024: आ गया मानसून ! अगले 24 घंटे में जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

Monsoon in CG: रायपुर, दुर्ग और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। बीते दो दिनों से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं बारिश के आसार भी बने हुए हैं। हालांकि आज सुबह से बादल छाए रहे। जिसके चलते फिर से सड़कों पर सन्नाटा रहा।

Monsoon in CG: अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में अब बादल साफ हो गया है। वहीं द्रोणिका असर भी अब खत्म हो गया है। जिसके चलते एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। हालांकि यह बढ़ोतरी ज्यादा नहीं होगी। मौ​सम विभाग की माने तो 24 मई तक मौसम में किसी तरह के बादलाव के आसार नहीं है। हालांकि इसके बाद फिर से बारिश की संभावना बन रही है।

यह भी पढ़ें: CG Monsoon 2024: भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इस दिन से बिगड़ेगी मौसम की चाल…रहें Alert

Weather Update: 25 मई से शुरू होगा नौतपा

इस बार नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक चलेगा। जानकार इस बार नौतपा के तपने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार नौपता के दौरान इस बार भीषण गर्मी के साथ अंधड़ चलने का भी अनुमान जताया जा रहा है। इस बीच कल यानी 18 मई से प्रदेश के मौसम में गर्मी बढ़ सकती है। इसकी वजह से लू चलने का खतरा बना रहेगा।

CG Weather Update: यहां होगी मूसलाधार बारिश

निचले क्षोभमंडलीय स्तरों (3 किमी तक) में पश्चिमी हवाओं की प्रबलता बढ़ गई है और यह लगभग 20 समुद्री मील है। दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ इस क्षेत्र में औसत समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊँचाई तक चल रही हैं। बादलों के बढ़ने के साथ, क्षेत्र में आउटगोइंग लॉन्गवेव रेडिएशन (OLR) <200 वाट/मीटर2 है। पिछले 24 घंटों के दौरान निकोबार द्वीप समूह में व्यापक वर्षा हुई है। उपरोक्त सभी संतुष्ट स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 19 मई, 2024 को मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।