31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monsoon Update 2024: प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम! कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, Alert जारी

CG Monsoon Update 2024: प्रदेश में आगामी 24 घंटे में जिले के कुछ स्थानों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 19 May 2024, 8:05 AM IST

Monsoon Update 2024: प्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम! कुछ ही देर में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, Alert जारी

Monsoon Update 2024:छत्तीसगढ़ में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच शुक्रवार को सुबह से ही काली घटाएं छाई रहीं। सुबह 10 बजे के बाद धूप-छांव का क्रम बना जो शाम तक रहा। इससे लोगों को कड़ी धूप व गर्मी दोनों से राहत मिली। इधर मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में जिले के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।

शुक्रवार को सुबह इस कदर बादल छाए रहे कि लग रहा था मानों जमकर बारिश होगी, पर ऐसा नहीं हुआ। इस बीच शहर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई। सुबह 10 बजते-बजते बादल छंटने लगे और फिर धूप-छांव की स्थिति बन गई। दिन भर यही स्थित रही। इस बीच रह-रह कर तेज हवाएं भी चलती रहीं। मौसम के इस अंदाज से लोगों को एक ओर जहां कड़ी धूप से राहत मिली तो दूसरी ओर गर्मी भी कम रही। रात मेें भी बादल छाए रहे पर बारिश नहीं हुई।

यह भी पढ़े: CG Monsoon 2024: भीषण गर्मी के बीच मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इस दिन से बिगड़ेगी मौसम की चाल…रहें Alert

CG Monsoon Update 2024: तापमान पर एक नजर

स्थान अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 36.028.8
पेंड्रा 36.226.0
अंबिकापुर 37.625.0
रायपुर 34.729.5
जगदलपुर 33.825.0
दुर्ग 33.824.6
राजनांदगांव36.028.0

CG Monsoon Update 2024: जिले में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिमी मध्यप्रदेश होते हुए पश्चिमी विदर्भ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक स्थित है। इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटे में जिले के कुछ स्थानों में अंधड़ के साथ हल्की बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़े: CG Weather Update: प्रदेश में तगड़ा सिस्टम एक्टिव, दो दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश…IMD ने दी चेतावनी