
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अंधड़ और बादलों की आवाजाही के कारण पारा दो से तीन डिग्री तक कम हो गया है। अभी दो दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई वृद्धि नहीं होगी। इसके बाद 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम इस सप्ताह ऐसा ही रहेगा। अगले दो दिनों के लिए प्रदेश में गरज-चमक के साथ अंधड़ व वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे गर्म 43.8 डिग्री कोरबा तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।
बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, खैरगढ़-छुईखदान-गंडई में अलग-अलग स्थानों पर गजर-चमक के साथ आंधी और बारिश आने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां के लिए चेतावनी जारी की है।
रायपुर - 39.7 डिग्री
बिलासपुर - 39.6 डिग्री
पेंड्रारोड - 38.2 डिग्री
दुर्ग - 40.6 डिग्री
अंबिकापुर - 38.0 डिग्री
राजनांदगांव - 41.5 डिग्री
Updated on:
17 May 2024 04:50 pm
Published on:
17 May 2024 04:50 pm
