CG Accident: मुर्गी दाना सप्लाई वाहन के चालक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है।
CG Accident: छुईखदान क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास एबीस ग्रुप के मुर्गी दाना सप्लाई वाहन के चालक ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम ओटबंद निवासी चमरू जंघेल अपनी पत्नी दुर्गा बाई बाइक में सवार होकर दीपावली की खरीदी करने खैरागढ़ बाजार जा रहे थे। छुईखदान में ही मनीष पेट्रोल पंप खैरागढ़ रोड नाला के पास विपरीत दिशा खैरागढ़ की तरफ से आईबी ग्रुप के मुर्गी दाना वाहन क्रमांक सीजी 08 एएक्स 7196 के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते पति पत्नी को रौंद दिया।
घटना में पत्नी दुर्गा बाई टैंकर में दब गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पति चमरु राम दूर छिटककर गिर गया। घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी है।