अंबागढ़ चौकी ब्लाक के परसाटोला में एक पिता द्वारा अपने मासूम बेटी को मारने की नीयत से कुएं में डालने की कोशिश करने का मामला सामने आया है।
अम्बागढ़ चौकी /राजनांदगांव. अंबागढ़ चौकी ब्लाक के परसाटोला में एक पिता द्वारा अपने मासूम बेटी को मारने की नीयत से कुएं में डालने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। इस घटना को ग्रामीणों ने देख लिया और आरोपी पिता की जमकर धुनाई की गई।
घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा उनके परिजनों की दी गई और बच्ची को हवाले किया गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी पिता मानसिक बीमारी का शिकार है। हालांकि मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है।
नहलाने की बात बोलकर घर से निकला
मिली जानकारी ढोडके निवासी सुखदेव सलामे उम्र 35 वर्ष शुक्रवार से अपनी 3 साल की बच्ची एकांछी को लेकर बिना किसी को बताए घर से निकला था। इस दौरान उसकी पत्नी खेत में काम करने गई थी।
सुखदेव इस बीच रात में अपने गांव से कुछ दूर दुण्डारुटोला में अपने रिश्तेदार के घर रुक गया। शनिवार सुबह सुखदेव अपने बेटी को नहलाने ले जाने की बात कह कर रिश्तेदार के घर से निकला था।
बचाने पहुंची महिला से भी मार-पीट
इस दौरान खेत में काम कर रही गांव की महिला कुंती निषाद से तिवरा भाजी तोडऩे की बात कही और वह खेत में स्थित कुएं के पास बच्ची एकांछी को लेकर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी सुखदेव बच्ची को सबसे पहले कुएं का दो से तीन फेरा लगवाया और उसे कुए में डालने का प्रयास कर रहा था। घटना को खेत में मौजूद कुंती बाई देख रही थी और वह बच्ची को बचाने मौके पर पहुंची।
इस दौरान आरोपी सुखदेव ने महिला से भी मार-पीट करना शुरु कर दिया। महिला कुंती बाई ने इस दौरान शोर मचाया और आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंच कर आरोपी सुखदेव की जमकर धुनाई करते हुए घटना की जानकारी उनके गांव ढोड़के में दी गई। गांव से कुछ लोग परसाटोला पहुंचे और सुखदेव व बच्ची को लेकर गांव चले गए। बताया जा रहा कि आरोपी सुखदेव का एक 5 साल का बेटा भी है।
राजनांदगांव में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे वारंटियों को पुलिस ने काम्बिंग गश्त चलाकर गिरफ्तार किया है। गश्त के दौरान पुलिस ने 24 घंटे में स्थायी वांरट के 66 व गिरफ्तारी वारंट के 23 अपराधियों को धर दबोचा है।
एसपी प्रशांत अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि 2 फरवरी की रात्रि काम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी थाना प्रभारियों की अलग-अलग टीम की गई और लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों की तलाश की गई। काम्बिंग गश्त के दौरान वारंटियों के घरों में दबिश दी गई।
अभियान में कुल 66 स्थायी वारंट व 23 गिरफ्तारी वारंट सहित 89 वारंट ताामिल किए गए। इनमें मृत व जेल में निरूद्ध वारंटियों के प्रकरण भी शामिल है। इस अभियान के दौरान थाना कोतवाली व लालबाग के 10 वर्ष पुराने वारंटी को भी गिरफ्तार किए गए हंै।
गिरफ्तार वारंटी चोरी, नकबजनी, मारपीट, 25 आम्र्स एक्ट एवं आबकारी एक्ट के हैं। एएसपी राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान जिले में समय-समय पर चलाया जाएगा जिससे फरार आरोपियों पर शिंकजा कसा जा सके।