राजनंदगांव

छोटे भाई ने हथौड़े से किया हमला तो गुस्साए बड़े भाई ने लाइसेंसी रायफल की सारी गोलियां कर दी सीने के पार

जूनीहटरी में बड़े भाई ने अपने सौतेले छोटे भाई और भतीजे पर गोली से हमला कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2018, 11:36 AM IST
patrika

राजनांदगांव. लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद ने सोमवार को गंभीर रूप ले लिया। जूनीहटरी में बड़े भाई ने अपने सौतेले छोटे भाई और भतीजे पर गोली से हमला कर दिया। घटना में छोटे भाई की मौत हो गई है। वहीं भतीजा गंभीर रुप से घायल है। घायल को रायपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जूनी हटरी निवासी 70 वर्षीय उमर बेग और उसके भाई 50 वर्षीय सलीम इमाम के बीच सोमवार को विवाद हो गया। विवाद बाद छोटे भाई सलीम ने अपने बड़े भाई उमर बेग के सिर पर हथौडे से हमला कर दिया। इस दौरान आक्रोशित बड़े भाई उमर बेग उपर अपने घर गया और वहां से अपने लाइसेंसी रायफल लाकर छोटे भाई सलीम और 24 वर्षीय भतीजा अल्ताफ इमाम पर गोली चला दिया।

आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों द्वारा दोनों बाप-बेटे को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान डॉक्टरों ने सलीम को मृत घोषित कर दिया और अल्ताफ की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगी थी।

वहीं मेन मार्केट के बीच घटना होने से भीड़ की वजह से सड़क में जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं एसपी प्रशांत अग्रवाल, एएसपी राजेश अग्रवाल , सीएसपी सचिन देव शुक्ला सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक व आरोपी दोनो सौतेले भाई हैं। दोनो भाई एक ही छत के नीचे रहते थे। बड़ा भाई उमर बेग उपर की मंजिल में रहता है। वहीं छोटे भाई अपने परिवार सहित नीचे मकान पर रहता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि छोटे भाई द्वारा नीचे के मकान में कुछ फर्नीचर का काम कराया जा रहा था। सोमवार को बड़े भाई उमर बेग फर्नीचर का काम कर रहे कारपेंटर को किसी बात को लेकर धमका रहा था।

इस दौरान सलीम वहां पहुंच गया और विवाद बढऩे पर सलीम ने बड़े भाई उमर बेग के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। एएसपी राजनांदगांव राजेश अग्रवाल ने बताया कि पारिवारिक विवाद पर दो भाइयों के बीच लड़ाई हुई। बड़े भाई ने छोटे भाई व भतीजे पर गोली चला दी। घटना में छोटे भाई की मौत हो गई है और भतीजा घायल है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।

हथौडे से हमला के बाद उमर बेग उपर अपने घर में गया और लाइसेंसी बंदूक लेकर नीचे पहुंचा। इस दौरान उसने छोटे भाई पर दो गोली चला दी। गोली मृतक सलीम के सिर व कंधे पर लगी है। वहीं बीच बचाव करने पहुंचे सलीम के बेटे अल्ताफ पर भी उमर बेग ने फायर कर दिया। गोली अल्ताफ की पीठ में लगी है। बताया जा रहा है कि आरोपी उमर बेग रिटायर्ड रेंजर है और उसने अपने लाइसेंसी रायफल से हमला किया है।

Published on: