
राजनांदगांव. गंडई को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलाने सहित नगर विकास व अन्य मांगों को लेकर युवा जनजागरण समिति के नेतृत्व में क्षेत्र के रहवासी मंगलवार को आंदोलन करने सड़क पर उतर गए। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पहले से तैयारी में रहा। सुबह से पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी।
युवाओं ने मुख्य चौक पर करीब आधी घंटे चक्काजाम किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भीड़ को खदेड़ दिया गया। पुलिस ने इस दौरान मीडिया कर्मियों से भी बदसलूकी की है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार सुबह 10 बजे युवा जन जागरण समिति के पदाधिकारी, सदस्य व अन्य लोग मुख्य चौक पर इकठ्ठा हुए।
करीब छह सौ लोगों की भीड़ 11 बजे कवर्धा, दुर्ग-धमधा व राजनांदगांव रोड में चक्काजाम कर दिए। यहां पहले से तैनात पुलिस ने युवाओं से सड़क जाम को गलत बताते हुए गाडिय़ों को जाने देने की बात कही। प्रदर्शनकारियों इन गाडिय़ों को हमारी लाश से गुजरना होगा। कहते हुए सड़क पर लेट गए।
इतने में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सड़क पर लेटे 15-20 युवाओं को गिरफ्तार कर ली। इन युवाओं को बस में बिठाकर ले जाया गया। इसके बाद अतरिया व नर्मदा के बीच बस को रोककर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक इन युवाओं के साथ पुलिस ने जमकर मारपीट करते उन्हें बस से उतार दिया।
इधर मुख्य चौक पर तैनात पुलिस ने सायरन बजाकर और लाठियां लहराते हुए भीड़ को खदेडऩा शुरू कर दिया। इस बीच चौक पर करीब आधी घंटे तक चक्काजाम रही। प्रदर्शन को देखते हुए यहां करीब 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।
पुलिस ने चक्काजाम करने वाले श्यामपाल ताम्रकार, भिगेश यादव, कृष्णा देवांगन, रवि रजक, बिशरु मरकाम, मुज्जू खान सहित अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली थी। फिर इन्हें रास्ते में ही छोड़ देने की जानकारी मिली है।
कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी नहीं माने
लगातार क्षेत्र के विकास को लेकर उठाए जा रहे आवाज और आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए सोमवार को कलेक्टर भीम सिंह जनजागरण समिति के सदस्यों से मुलाकात करने गंडई पहुंचे थे। उनके साथ रेस्ट हाऊस में करीब एक घंटे चर्चा हुई। कलक्टर ने गंडई को पूर्ण तहसील का दर्जा दिलाने एक महीने की मांग करते हुए अन्य मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन युवाओं ने कहा कि अब आश्वासन से बात नहीं बनेगी। मंगलवार को बड़ा आंदोलन होकर रहेगा।
ये है प्रमुख मांगे
गंडई को पूर्ण रूप से तहसील का दर्जा दिलाना और उसके आलावा उपतहसील कार्यालय में पूर्व में पदस्थ नयाब तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता को वापस गंडई तहसील में पस्थापना। गंडई नगर पंचायत से सीएमओ विकास नारायण सिंह का तत्काल ट्रांसफर और शव पोस्टमॉर्डम घर की व्यवस्था सहित गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हॉस्पिटल में सेटअप, दो डॉक्टरों की तुरन्त व्यवस्था और डाक घर गंडई में रेलवे टिकट काउंटर की व्यवस्था आदि मांग प्रमुख है। युवा जनजागरण समिति के सदस्य इस लड़ाई में अपने प्राण तक न्यौछावर करने की बात कर रहे हैं। इस आंदोलन को व्यापारी, किसान, मजदूर सहित अन्य का स्वस्फूर्त समर्थन मिल रहा है।