राजनंदगांव

संगीत विवि का रायपुर कैंपस में नहीं चलेगा डिप्लोमा कोर्स, CM बघेल ने लिया निर्णय, सामने आई यह बड़ी वजह

Rajnandgaon News: पिछले दिनों राज्य सरकार ने खैरागढ़ इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय का ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर रायपुर खोलने का निर्णय लिया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2023, 7:16 PM IST
Diploma course of Music University will not run in Raipur
CM बघेल का फैसला

राजनांदगाव। Chhattisgarh News: पिछले दिनों राज्य सरकार ने खैरागढ़ इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय का ऑफ कैंपस स्टडी सेंटर रायपुर खोलने का निर्णय लिया था। इसमें 5 डिप्लोमा कोर्स आरंभ होने थे, लेकिन खैरागढ़ की जनता ने इसका विरोध किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ की जनता की मांग को देखते हुए इस निर्णय को स्थगित कर दिया है। दरअसल, गुरुवार को खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और डिप्लोमा कोर्स रायपुर में आरंभ करने के निर्णय के प्रति खैरागढ़वासियों (Rajnandgao News) के विचार से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने कहा, जनभावनाएं सर्वोपरि होती हैं। उनकी संतुष्टि हमारी पहली प्राथमिकता है। शासन द्वारा कोई भी ऐसा निर्णय नहीं लिया जाएगा जिससे खैरागढ़ की जनता की थोड़ी भी असंतुष्टि झलके।

Published on: