महिला महासम्मेलन का आयोजन
राजनांदगांव / साल्हेवारा. महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधायक सरोजनी बंजारे बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुई। बंजारे ने कहा कि अब परिवार के किसी के ऊपर निर्भर नहीं रहकर अब अपने आप को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का समय आ गया है।
शासन की योजनाओं की दी जानकारी
महिला समूहों के लिए शासन द्वारा अनेकों योजनाओं को संचालित कर रही है, जैसे कुटीर उद्योग, सिलाई मशीन, ई रिक्शा, स्कूलों में मध्याह्न भोजन, दोना-पत्तल निर्माण एवं रेडी टू ईट तैयार कर पैसा कमाकर अपने और अपने परिवार का आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। इन सभी कामों को करने के लिए महिला समूहों को शासन द्वारा बैंक के माध्यम से ऋण एवं अनुदान का भी प्रावधान है।
कृषि उपकरण का वितरण
महिला दो कुल की लाज बचाने वाली होती है, स्वामी विवेकानंद के बात को याद दिलाते हुए कही कि एक अंग्रेज ने पूछे कि आपके यहां महिला हाथ क्यों नहीं मिलाती, तो उसने कहा कि आपके यहां महारानी हाथ सभी से मिलाती है, नहीं तो वैसे हमारे यहां सभी महिलाएं महारानी की तरह होती है। प्रमुख महिलाओं को कृषि उपकरण भी वितरित किये। इस अवसर पर सरपंच राधा मेरावी एवं करूणा वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। इन सभी कामों को करने के लिए महिला समूहों को शासन द्वारा बैंक के माध्यम से ऋण एवं अनुदान का भी प्रावधान है।
युवा मोर्चा का जिले में लाइसेंस शिविर
छुरिया. भाजयुमो द्वारा भारत रत्न स्व.अटल जी की स्मृति में जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न मंडलों में अलग-अलग तारीखों पर लर्निग लाइसेंस परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का पहला शिविर जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा के निर्देश पर डोंगरगांव में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है जिस शिविर में लगभग 700 युवाओं ने इस शिविर का लाभ लिया है।