राजनंदगांव

छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन, 450 से अधिक शिक्षक जांचेंगे कॉपियां

CG Board Exam Evaluation: राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू किया जाएगा।

2 min read
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन(photo-patrika)

CG Board Exam Evaluation: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू किया जाएगा। इसके लिए जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए राजनांदगांव जिले में स्टेट हायर सेकेंडरी स्कूल को एकमात्र मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

CG Board Exam Evaluation: जिले में 88 केंद्रों पर हो रही बोर्ड परीक्षा

जानकारी के अनुसार जिले में 20 और 21 फरवरी से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष जिले के कुल 88 परीक्षा केंद्रों में छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर गठित उड़नदस्ता टीम लगातार विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए है।

450 से अधिक शिक्षकों की लगाई जाएगी ड्यूटी

स्टेट हायर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन के अनुसार 10वीं और 12वीं बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 450 से अधिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए अनुभवी शिक्षकों की सूची तैयार करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया समय पर और सुचारु रूप से पूरी की जा सके।

12-13 मार्च तक पहुंचेंगी उत्तर पुस्तिकाएं

स्टेट हायर सेकेंडरी स्कूल के सहायक समन्वयक सुशील तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12 और 13 मार्च तक बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं राजनांदगांव भेजी जाएंगी। इसके बाद 16 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कर दिया जाएगा।

सुरक्षा के बीच होगा मूल्यांकन कार्य

मूल्यांकन कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस की मौजूदगी में उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखा जाएगा और निर्धारित कक्षों में ही शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए स्कूल परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं और कक्षों की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

Updated on:
07 Mar 2026 12:49 pm
Published on:
07 Mar 2026 12:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर