
CG 2nd Phase Voting: छतीसगढ़ के तीन लोकसभा क्षेत्रों में आज यानी (26 अप्रैल दिन- शुक्रवार) को मतदान होने जा रहा है। कुछ ही देर में मतदान शुरू हो जाएगा। राजंदगांव लोकसभा सीट पर भाजपा - कांग्रेस में कांटे की टक्कर है। कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो भाजपा से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय मैदान में उतरे है। अपने विवादित बयान और घोटालों के आरोप से भूपेश बघेल सुर्ख़ियों में है। बता दें कि, बघेल पर एफआईआर दर्ज है।
विवादों और आरोपों से घिरे बघेल ने दी वर्तमान सांसद को चुनौती
घोटालों और विवादित बयानों से घिरे भूपेश बघेल राजंदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी है। बघेल के बैलेट पेपर वाले बयान और जवानों का अपमान करने वाले बयान ने प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सियासत गरमा दी थी। बघेल पर महादेव सट्टा एप घोटाला, गोबर घोटाला, गोठान घोटाला और कोयला घोटाला, सीजीपीएससी में भर्ती घोटाला समेत कई घोटालों का आरोप लगा है।
तीन लोकसभा सीट में मतदाताओं की संख्या
छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें राजनांदगांव लोकसभा सीट की तो, यहां 18 लाख से ज्यादा मतदाता है। इस सीट पर कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।