राजनंदगांव

हत्या है या कोई और कारण? बीच सड़क पर मिली पूर्व जिला पंचायत के बेटे की लाश, जांच में जुटी पुलिस

CG Crime: परिजनों से मिली जानकारी मुताबिक मृतक उत्तम वर्मा 24 वर्ष पिछले कई दिनों से घर से बाहर था।

2 min read

Rajnandgaon Crime News: डोंगरगढ़ में बीच सड़क पर सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कुम्ही से पिपलाकछार जाने वाले मार्ग के पास स्थित पुलिया से आवाजाही करने वाले ग्रामीणों ने बीच सड़क पर युवक का शव देखा। घटना शनिवार सुबह की बताई गई है। ग्रामीणों ने शव देखने के बाद इसकी जानकारी गांव और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा सहित घंटे भर की कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजा। युवक की प्रारंभिक पहचान छुईखदान ब्लॉक के आमाघाट कादा निवासी उत्तम वर्मा के रूप में हुई है। मृतक आमाघाट कादा निवासी कांग्रेस नेता बल्ला वर्मा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा जंघेल के पुत्र हैं।

मुख्य मार्ग में बीच सड़क पर मिली लाश के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की बारिकी से जांच की। इस दौरान साइबर सेल और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंची थी। चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने शव उठाया। परिजनों से मिली जानकारी मुताबिक मृतक उत्तम वर्मा 24 वर्ष पिछले कई दिनों से घर से बाहर था। दोस्तों के साथ बाहर रहने के चलते परिजन भी चिंता नहीं करते थे। सुबह शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देख बिलख उठे।

मौके पर मिले सबूत के आधार पर जांच

पिपलाकछार मार्ग स्थित पुलिया के पास मिले मृतक के गले में फंदा कंसने का निशान है। पुलिया के आसपास बड़ी मात्रा में शराब पीने के सामान मिला है, पहले नजर में मामले में दोस्तों के साथ शराब पीने, इस दौरान किसी बात पर मारपीट कर गला घोंटकर हत्या करने की आशंका है। पुलिस को मौके से कुछ सबूत भी मिले हैं। युवक की हत्या मौके पर ही की गई या कहीं से हत्या कर उसका शव लाकर यहां फेंका गया। इसको लेकर जांच जारी है। पुलिस ने घटना स्थल की जांच के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
13 May 2024 11:11 am
Published on:
12 May 2024 12:45 pm
Also Read
View All
IPL Betting Racket Busted: ‘साईं ऐप’ से हर बॉल पर लाखों का दांव, फार्महाउस में चल रहा था हाईटेक सट्टा, पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक में 7 गिरफ्तार

CG News: नक्सल मुक्त घोषित क्षेत्र में भी तैनात रहेंगे जवान, केन्द्र से नहीं मिला हटाने का आदेश, जानें वजह

Water Crisis in CG: करोड़ों खर्च, फिर भी प्यासा शहर! टैंकरों के सहारे राजनांदगांव, गर्मी शुरू होते ही बढ़ा पानी का संकट

कांग्रेस की नई टीम तैयार, राजनांदगांव शहर जिला कार्यकारिणी की सूची जारी, 12 महामंत्री के साथ 6 उपाध्यक्ष

Fake marriage bureau: फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 700 युवकों से ठगी, डायरेक्टर समेत दो हुए गिरफ्तार