राजनंदगांव

Fraud News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर ठगी, अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, 6 गुर्गे पहुंचे सलाखों के पीछे

Fraud News: शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान उत्तराखंड और गुजरात में दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में नेपाल कनेक्शन भी सामने आया है, जिसकी जांच […]

2 min read
महिला बैंक कर्मी से ही ऑनलाइन ठगी (Photo Source- Patrika)

Fraud News: शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 1 करोड़ 49 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान उत्तराखंड और गुजरात में दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में नेपाल कनेक्शन भी सामने आया है, जिसकी जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ दो विशेष टीमों का गठन कर अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई की गई।

प्रेसवार्ता में एमएमएसी एसपी वायपी सिंह ने बताया कि प्रार्थी कुनाल अग्रवाल निवासी वार्ड 14 गंज लाइन अंबागढ़ चौकी ने दो जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि नौ नवंबर से 6 दिसंबर के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल नंबर 9866782961 और 7382164299 के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर पंजाब नेशनल बैंक एवं एचडीएफसी बैंक खातों से 1 करोड़ 49 हजार 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी की।

इस स्कैम का मास्टरमाइंड नेपाल में रहता है। उसके छह गुर्गे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।कई राज्यों में दबिश, नेपाल से जुड़ा तारप्रकरण दर्ज कर तकनीकी विश्लेषण एवं आईसी पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई। जांच में पाया गया कि पीडि़त से पांच अलग-अलग खातों में रकम जमा कराई गई। फिर उसे अन्य खातों में ट्रांसफर कर चेक और एटीएम के माध्यम से निकासी की गई।

संबंधित खातों के खिलाफ अन्य शिकायतें भी मिलने पर धारा जोड़ी गई। तकनीकी लोकेशन के आधार पर आरोपियों की मौजूदगी रुद्रपुर (जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड), अहमदाबाद राजकोट और सूरत (गुजरात) में मिली। पुलिस टीमों ने समन्वित रेड कार्रवाई कर 6 संदेहियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों का संपर्क काठमांडू (नेपाल) के व्यक्तियों से होना सामने आया।

पुलिस के अनुसार गिरोह संगठित तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था।इन आरोपियों को किया गिरफ्तारपुलिस ने मामले में आरोपी मनोज कुमारज कोडप्पा जिला बैंगलोर, कर्नाटक, सनातन मंडल ग्राम रजपुरा-2 थाना गदरपुर उधमसिंह नगर, उत्तराखंड, योगेंद्र सिंह दिनेशपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड, युसुफ संधवानी जिला राजकोट गुजरात, राहुल गुप्ता ग्राम माधोपुरा जिला अहमदाबाद गुजरात और गौतम भाई बागड़ा हरिदर्शन सोसाइटी जिला सूरत गुजरात को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन और 10 सिम कार्ड एवं विभिन्न बैंकों की चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए।

Published on:
23 Feb 2026 11:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर