राजनंदगांव

लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh news: जिले में खैरागढ़ के व्यापार करने के लिए लोन दिलाने के नाम पर पीड़ित के साथ ठगी कर लाखों रुपए डकारने वाले आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 May 2023, 11:11 AM IST
file photo
लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Rajnandgaon news: जिले में खैरागढ़ के व्यापार करने के लिए लोन दिलाने के नाम पर पीड़ित के साथ ठगी कर लाखों रुपए डकारने वाले आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। ब्लॉक के पाड़ादाह के पूर्व सरपंच गौस मोहम्मद बेग ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था कि निर्मल नगरी कॉलोनी नागपुर निवासी अनिल ठाकुर द्वारा व्यापार के लिए 50 लाख रुपए का तत्काल लोन स्वीकृत कराने का झांसा दिया गया था।

इस दौरान आरोपी अनिल ठाकुर द्वारा प्रार्थी से विभिन्न दस्तावेजी कार्यवाही करवाकर लोन की आधी रकम ही जमा कराने, बिना ब्याज के (rajnandgaon news) लोन दिलाने, लोन दिलाने के बाद 10 लाख रुपए सेवा शुल्क देने जैसी बातों में फंसाकर फोन नंबर मांगा गया था। दस्तावेजी कार्रवाई के नाम पर पीड़ित के भतीजे अब्दुल सलाम के साथ गृह ग्राम पाड़ादाह में आकर मिला और आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक पास बुक, व आवश्यक दस्तावेज मांग कई दस्तावेजों में हस्ताक्षर करवाया था।

साढ़े 9 लाख रुपए की ठगी

दस्तावेजी कार्यवाही का हवाला देकर पीड़ित से किश्तो में पहले 4 लाख रुपए की राशि लिया गया। इसके बाद लोन में समय लगने का हवाला देते हुए फिर से 3 लाख रुपए नागपुर के बैंक के खाते में जमा कराया गया। इस तरह आरोपी अनिल ठाकुर ने प्रार्थी (fraud news) से साढ़े 9 लाख रुपए लेकर न तो लोन की राशि दिलाई और न ही लोन दिलाया। पुलिस आरोपी अनिल ठाकुर पिता विश्वनाथ सिंह को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

Published on: