
गर्भवती महिला को बांस की डोली में लादकर पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र, नहीं मिली 102 की सुविधा
Chhattisgarh news: नारायणपुर के छोटेडोंगर में गर्भवती महिलाओं को प्रसव हेतू घर से स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाने के लिए शासन ने महतारी 102 की सुविधा मुहैया कराई है। जिससे गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके ।
लेकिन जिले के छोटेडोंगर में पिछले दो हफ्तों से गर्भवती महिलाओं को महतारी 102 की सुविधा नहीं मिल रही है। इससे गर्भवती महिलाओं के साथ ही परीजनो को भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह का मामला मंगलवार को देखने को मिला । जहां अबुझमाड़ कोडोली ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम मुसनार में बिती रात बालमति कुमेटी 35 पति जूंगाराम को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की प्रसव पीड़ा को देखते हुए परिजनों ने मोबाइल से 102 पर सम्पर्क साधा । लेकिन परिजनों को कहा गया कि 102 वाहन उपलब्ध नहीं है।
इससे परिजनों व ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह 8 बजे बांस का डोला बनाकर कावर की मदद से महिला को 15 किलोमीटर दूर छोटेडोंगर प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचाया।इस दौरान परिजनों व ग्रामीणों को तपती धूप में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वही परिजनों ने बताया कि सुबह 8 बजे मुसनार गांव से निकले थे और 2 बजे छोटेडोंगर अस्पताल पहुंचे।
वाहन में खराबी आने से सुविधा नही मिल पाया
102 महतारी वाहन खराब होने के चलते बनाने के लिए भेजा है। वही 102 का अन्य वाहन उप्लब्ध नहीं है। इससे गर्भवती महिला अस्पताल लाने के परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है। मुसनार की महिला को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
Published on:
24 May 2023, 6:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.