30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोल्ट्री फार्म में घुसे कांग्रेसियों ने मचाया उत्पात, लाखों रुपए के अंडे किए चौपट, मैनेजर को दी गाली

Chhattisgarh news: नवागढ़ विधानसभा के ग्राम मुलमुला में संचालित पोल्ट्री फार्म में कथित तोड़फोड़ के मामले में के योगेश पिता के अप्पराव ने चंदनु थाना में जो लिखित शिकायत दी थी उसके आधार पर सोमवार 22 मई को आधी रात चंद्नु पुलिस ने 9 कांग्रेसी नेताओ के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 May 2023, 5:22 PM IST

पोल्ट्री फार्म में कांग्रेसियों ने मचाया उत्पात

file photo

Bemetara news: नवागढ़। एफ आई आर में जो बाते लिखी गई है उसके अनुसार इन पर कर्मचारियों के साथ मारपीट, अश्लील गाली गलौज करने, कंपनी के जनरल मैनेजर हरिकृष्ण पाचुरी को जान से मारने की धमकी, संस्थान में तोड़फोड़, पानी सप्लाई सिस्टम सहित अन्य उपकरण को क्षतिग्रस्त करने, लाखो रुपए के अंडे तोड़फोड़, चार हजार लीटर डीजल को गिराने सहित कई आरोप है। नुकसान करोड़ में बताई गई है।

11 अप्रैल की घटना के पीछे कारणों का कोई उल्लेख नहीं है। पोल्ट्री फार्म प्रबंधन ने जो कुछ लिखाया अब पुलिस जांच में पता चलेगा।

यह भी पढ़े: फैक्ट्री में भड़की आग, काम कर रहे एक कर्मचारी की हुई मौत

अपराध दर्ज करा देने से कंपनी की कारगुजारी नहीं छिपेगी: देवेंद्र

कांग्रेसी नेताओ के खिलाफ दर्ज अपराध के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेसी नेता देवेंद्र साहू ने कहा कि अपराध दर्ज करा देने से कम्पनी की कारगुजारी नहीं छिपेगी। मुलमुला में तीन दिनों तक लोगों को किसने बुलाया, बदबू से परेशान एक दर्जन ग्रामीणों को (bemetara news) आधुनिक मशीन लगाने के नाम पर किसने गुमराह किया, बारादेरा, मुंगेली के किसानों की फसल तबाही की जिम्मेदार कौन है, अब तो मुलमुला में महापंचायत लगेगी।

प्रशासन की नाकामी सार्वजनिक होगी। किसके अनुमति से उद्योग चल रहा है। जितने लीटर डीजल का स्टॉक बताया गया किसने रखने की अनुमति दी। मुलमुला में लाए गए श्रमिक किस राज्य के हैं।

यह भी पढ़े: घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ किया ये काम, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई ये सजा

बेमेतरा जिला प्रशासन के पास क्या रिकार्ड है, यदि महिला हास्टल संचालित है तो इसकी अनुमति किसने दी। निरीक्षण किस-किस अधिकारी द्वारा किया गया। मुलमुला के आसपास एक दर्जन ग्राम संचालित स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में जाने वालो (cg news) बच्चो पर गंध का प्रभाव, पर संबंधित विभाग ने क्या किया। साहू ने कहा कि आज तक मुलमुला पोल्ट्री फार्म में जितने बाहरी लोग आए उसकी मुसाफिरी किसने लिखी। इस तरह के अपराध दर्ज होने से हम डरने वाले नहीं है। पूरा विधानसभा में आक्रोश है अब आरपार की लड़ाई होगी।

यह भी पढ़े: Road Accident: यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, कई घायल