30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फैक्ट्री में भड़की आग, काम कर रहे एक कर्मचारी की हुई मौत

Chhattisgarh news: : राजधानी के उरला रायल फेब्रिकेशन में भीषण आग लग गई। यह आग इतना भयावह था कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 May 2023, 4:36 PM IST

file photo

file photo

Raipur news राजधानी के उरला रायल फेब्रिकेशन में भीषण आग लग गई। यह आग इतना भयावह था कि लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कर्मचारी आग की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक विकास चंद्राकार( 25 वर्षीय) कवर्धा जिले के दशरंगपुर का रहने वाला था। आग लगने की सूचना (Raipur news) पर ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। घंटों मशक्‍कत के बाद भीषण आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया हैं।

यह भी पढ़े: घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ किया ये काम, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई ये सजा

फैक्ट्री में रखे आयल में लगी आग

उरला की इस फैक्ट्री में लोहे का सामान बनता है। पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह फैक्ट्री में भीषण आग लग गई और चारो तरफ आग तेजी से फैल गई। वहां मौजूद लोग के बीच हड़कंप मच गई और अपनी- अपनी जान बचाकर भागने लगे। आग लगने की खबर फैक्ट्री के क‍र्मचारियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद टीम वहां पहुंचकर(Cg news ) आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में रखे आयल में आग लगी है। दमकल टीम ने रेस्क्यू कर मृतक के शव को बाहर निकाल लिया है।

यह भी पढ़े: Road Accident: यात्रियों से भरी सिटी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, कई घायल