
राजनांदगांव / डोंगरगांव. स्वीप प्लान अंतर्गत निर्वाचन साक्षरता क्लब ईएलसी हायर सेकेण्ड्री स्कूल कुमरदा में नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में छात्रों में मतदान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से मॉडल मतदान कर निर्वाचन के संपूर्ण प्रकिया का पालन किया गया।
मतदान प्रक्रिया की दी संपूर्ण जानकारी
मतदान दिवस 25 अगस्त को मतदान अधिकारियों द्वारा मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति में डमी ईवीएम, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में मॉक पोल, सीआरसी अर्थात क्लोज रिजल्ट एवं क्लीयर की प्रक्रिया, मशीन की सीलिंग पश्चात छात्र मतदाता द्वारा मतदान कराया गया। जिसमें मतदान अधिकारी नं.1 छात्र विनोद साहू द्वारा मतदाता सूची चिन्हित प्रति का प्रभारी, मतदान अधिकारी नं.2 झमन लाल मतदाता रजिस्टर 17 क में इंट्रीकर हस्ताक्षर लेना, अमित स्याही लगाना, मतदान अधिकारी नं.3 कौशल द्वारा मतदाता पर्ची लेकर तर्जनी में स्याही जांचकर बैलेट जारी करने तथा मतदाता को मतदान कक्ष में पसंद के उम्मीदवार को वोट देने के लिये निर्देशित किया गया था। मतदान की प्रक्रिया में प्रॉक्सी वोट, टेंडर वोट तथा चैलेंज वोट तथा अंधे दिव्यांग के साथी द्वारा घोषणा पत्र भराकर मतदान करवाया गया तथा मतदान समाप्ति के 5 मिनट पूर्व कोटवार द्वारा मुनादी तथा पीठासीन अधिकारी छात्र विनय कुमार द्वारा मतदान समाप्ति की घोषणा तथा मतदान व कंट्रोल युनिट की सीलिंग तथा मतपत्र लेखा की प्रक्रिया का पालन किया गया।
६० छात्र-छात्राओं ने किया मतदान
इस अवसर पर शाला के 60 छात्रों ने मतदान में हिस्सा लिया, गार्ड के रूप में छात्र भोज कुमार एवं रूपेश कुमार ने कोटवार का कार्य किया। शाला के छात्र-छात्रों ने मॉडल मतदान प्रदर्शन से चुनाव के विभिन्न प्रक्रियाओं नियमों, प्रपत्रों तथा मतदान केन्द्र में मतदान अधिकारी तथा पीठासीन अधिकारी के दायित्वों तथा जागरूक मतदाता के अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर शाला परिसर में लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार चुनाव का संपूर्ण दृश्य क्रियेट किया गया। शाला के प्राचार्य, शिक्षकों, छात्रों ने कार्यक्रम की सराहना की।