राजनंदगांव

6 लाख ईनाम के हार्डकोर नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG Naxals : छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को नक्सल मामले में फिर एक सफलता मिली है।

less than 1 minute read
6 लाख ईनाम के हार्डकोर नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव। CG Naxals : छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को नक्सल मामले में फिर एक सफलता मिली है। पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली कई नक्सल घटना में शामिल रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने 6 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया था।

गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि कट्टर माओवादी मेस्सो गिल्लू कवडो निवासी रेखाभटाल तहसील एटापल्ली जिला गडचिरोली (एसीएम) माल सप्लायर टीम का सदस्य वन क्षेत्र इलाके मेंं निवासरत है। सूचना पर गढ़चिरौली पुलिस और सीआरपीएफ 191 बटालियन के जवानों ने रेड कार्रवाई की और नक्सली मेस्सो गिल्लू कवडो को गिरफ्तार कर लिया।


2017 से नक्सली संगठन में था शामिल
गिरफ्तार नक्सली मेस्सो कवडो माओवादियों के सप्लायर टीम में एसीएम पद पर कार्यरत था। हमेशा माओवादियों को विभिन्न विस्फोटक सामग्री, दैनिक आवश्यकताओं के सामानों की आपूर्र्ति करता था। कवडो 2017 में सप्लायर टीम, स्टाफ टीम में सदस्य के रूप में भर्ती होकर साल 2023 तक काम किया । 2023 में एसीएम पद पर पदोन्नति होकर काम करता रहा। गिरफ्तार नक्सली कई वारदात में शामिल रहा है और थाने में विभिन्न मामले दर्ज हंै।

Published on:
18 Oct 2023 09:01 am
Also Read
View All