राजनंदगांव

CG News: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने की प्रक्रिया हुई शुरू, दो पहिया वाहन के लिए इतनी है शुल्क

CG News: हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जा रहा है। आरटीओ के अनुसार जिले में 2 लाख 70 हजार वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जाएगा।

2 min read
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए दो दिन तक शिविर (Photo Patrika)

CG News: सुरक्षा के मद्देनजर 2019 के पहले के सभी दो पहिया, चार पहिया सहित अन्य सभी प्रकार के वाहनों का नंबर प्लेट बदलना अनिवार्य है। पुराने नंबर प्लेट की जगह अब हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जा रहा है। आरटीओ के अनुसार जिले में 2 लाख 70 हजार वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जाएगा।

विभाग के दफ्तर में वाहन मालिकों के मोबाइल रजिस्ट्रेशन व प्लेट लगाने का काम शुरु हो चुका है। परिवहन विभाग (आरटीओ) से मिली जानकारी के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली के द्वारा सभी प्रकार के वाहनों मेें हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया है। इसके तहत 2019 के पहले के वाहनों में लगे नंबर प्लेट को बदलकर हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाया जा रहा है।

इसलिए जरूरी

यह प्लेट एल्युमीनियम से बनी होती है, इसमें वाहन की पूरी जानकारी देने वाला क्रोमियम आधारित होलोग्राम होता है, इसमें एक यूनिक लेज़र कोड होता है, जिसे हटाना मुश्किल होता है, स्नैप लॉक होता है, जिससे इसे बिना अनुमति के नहीं बदला जा सकता, रेट्रो-ऱिलेक्टिव फ़िल्म होती है, जिससे कम रोशनी में भी वाहन आसानी से दिखता है, इससे वाहन चोरी रुकती है और चोरी होने पर वाहन आसानी से पकड़ा जा सकता है, इससे ट्रैफ़िक पुलिस को कानून-भंग करने वालों को पहचानने में आसानी होती है, इससे वाहन ट्रैकिंग और निगरानी बेहतर होती है, इससे वाहन पंजीकरण और कानून-पालन में सुधार होता है।

5 हजार वाहनों का हो चुका पंजीयन

जिला परिवहन अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया कि वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने का काम जारी है। अब तक लगभग 5 हजार वाहनों का रजिस्ट्रेशन व मोबाइल लिंक करने का काम हो चुका है। हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट में वाहन स्वामी के पंजीकृत वाहन में मोबाइल नंबर अपडेट किया जा रहा है। वाहन मालिक परिवहन कार्यालय में पहुंचकर अपना नंबर प्लेट बदलने व मोबाइल लिंक करा रहे हैं।

Published on:
28 Apr 2025 02:07 pm
Also Read
View All
नक्सल नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी… 1 करोड़ 5 लाख के इनामी रामधेर से केंद्रीय एजेंसियां करेंगी पूछताछ, खुलेंगे कई राज!

CG Job Placement: रोजगार का सुनहरा अवसर, 100 से अधिक पदों पर आज हो रही भर्ती

Naxal Surrender: 1 करोड़ के इनामी CCM रामधेर मज्जी समेत 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 6 महिलाएं भी शामिल

CG Tourism: जहां कभी गोलियों का साया था, अब गूंजेगी सैलानियों की कदमताल… डोंगरगढ़ के जंगल बनेंगे हिमाचल जैसी ट्रैकिंग डेस्टिनेशन, तैयारी शुरू

पति, सास और रिश्तेदार ने मिलकर कर दी नवविवाहिता की हत्या, पुलिस से बचने के लिए रची साजिश, फिर… जानें कैसे हुआ खुलासा

अगली खबर