राजनंदगांव

CG News: राजनांदगाव में झमाझम बारिश, कलेक्टोरेट के सामने घुटने तक जलभराव, सर्विस रोड पर लंबा जाम

CG News: बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन शहर के निचली बस्तियों में जल भराव हो गया।

less than 1 minute read
कलेक्टोरेट के सामने घुटने तक जलभराव (Photo Patrika)

CG News: दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते सोमवार सुबह शहर सहित जिलेभर में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग की माने तो आने वाले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश के साथ कहीं कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है। जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है।

सुबह बारिश के बाद सोमवार को आसमान में दिनभर काले बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदा-बांदी भी हुई। बारिश के बाद गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन शहर के निचली बस्तियों में जल भराव हो गया। वहीं नालियों की सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह सड़कों पर गंदगी और पानी बहते दिखा। इससे यातायात प्रभावित हुई। क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जिले में पिछले 24 घंटे में 48.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें राजनांदगांव में सर्वाधिक 25.2 मिमी व कुमरदा में 16.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं डोंगरगढ़, घ्ज्ञुमका व छुरिया में बारिश नहीं हुई है, तो वहीं डोंगरगांव व लाल बहादूर नगर में हल्की बारिश हुई है। जिले में 1 जून से अब तक 6006.5 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो कि औसत वर्षा से अधिक है।

इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड

सोमवार को हुई बारिश के बाद जिले का अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से अब भी चार डिग्री ज्यादा होने के कारण आर्द्रता अधिक है। मौसम विभाग की माने तो अगले महीने समुद्री तूफान आएगा, इसके बाद जिला सहित प्रदेशभर में ठंड पड़ेगी। इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Updated on:
16 Sept 2025 12:31 pm
Published on:
16 Sept 2025 12:28 pm
Also Read
View All