राजनंदगांव

भाजपा के गढ़ में लहराया कांग्रेस का परचम, हेमा देशमुख बनी महापौर

निकाय चुनाव में हेमा देशमुख ने 51 में से 31 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा की शोभा सोनी सिर्फ 20 वोट हासिल कर पाई ।

2 min read
भाजपा के गढ़ में लहराया कांग्रेस का परचम, हेमा देशमुख बनी महापौर

राजनांदगाव @ आखिरकार कांग्रेस ने भाजपा से राजनांदगांव निगम छिन लिया है। कांग्रेस की हेमा देशमुख राजनांदगांव की नई महापौर बन गई है। शुक्रवार महापौर पद के लिए हुए चुनाव में हेमा देशमुख ने 51 में से 31 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा की शोभा सोनी सिर्फ 20 वोट हासिल कर पाई। हैरान करने की बात तो ये है कि भाजपा के 21 पार्षद थे, लेकिन भाजपा के पार्षद वोट में कांग्रेस ने एक सेंध लगा ली।

भाजपा के पार्षद ने क्रांस वोटिंग की है। कांग्रेस की ओर से प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने चुनाव की पूरी कमान संभाल रखी थी। कांग्रेस के पार्षद के साथ-साथ वो निर्दलीय पार्षदों के साथ भी सतत संपर्क में भी थे, लिहाजा नतीज कांग्रेस की जीत के रूप सामने आई।

51 सदस्यीय कुल पार्षदों की संख्या वाले निगम में कांग्रेस के 28 पार्षद जीतकर आये थे, बाद में तीन और पार्षदों ने भी कांग्रेस को समर्थन दे दिया। ना सिर्फ निर्दलीय पार्षदों ने सपोर्ट किया, बल्कि भाजपा के भी एक पार्षद ने क्रास वोटिंग करते हुए कांग्रेस को सपोर्ट कर दिया।

Click & Read More Chhattisgarh News.

Published on:
03 Jan 2020 10:25 pm
Also Read
View All