राजनंदगांव

CG Accident: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौके पर हुई मौत

CG Accident: टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सडक़ पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

2 min read

CG Accident: राजनांदगांव में एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक चेहरा सामने आया है। सोमनी थाना क्षेत्र के टेड़ेसरा के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सडक़ हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक अर्जुंदा ब्लॉक के ग्राम चिरचार निवासी नरोत्तम निषाद (40) और उपेंद्र देशमुख (45) बाइक से दुर्ग से राजनांदगांव की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे टेड़ेसरा के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार क्रमांक सीजी 13 एयू 3034 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ठोकर लगने से दोनों सडक़ पर गिरे, गंभीर चोटें आने से दम तोड़ा

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सडक़ पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सोमनी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्त यातायात नियंत्रण और स्पीड मॉनिटरिंग की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

परिजनों में शोक की लहर

हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही अंजोरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहले भी हो चूका हादसा

राजनांदगांव जिले के सोमनी के बीते दिन 22 मार्च को हाइवे पर ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार दंपत्ति ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार, भिलाई के संजय नगर सुपेला निवासी 45 वर्षीय नागराज साहू पिता मोहन साहू अपनी पत्नी पुष्पा साहू के साथ बाइक से डोंगरगढ़ से देवी दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सोमनी थाना क्षेत्र के आगे वन-वे मार्ग में ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक ट्रक से टकरा गई।

Published on:
01 Apr 2026 04:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर