Rajnandgaon News: जिले के पाताल भैरवी मंदिर में इस वर्ष भी भगवान शिव का महािभषेक क्रेन के सहारे पानी और दूध से होगा। आयोजन समिति इसकी तैयारी में जुटी हुई है।
Rajnandgaon News: जिले के पाताल भैरवी मंदिर में इस वर्ष भी भगवान शिव का महािभषेक क्रेन के सहारे पानी और दूध से होगा। आयोजन समिति इसकी तैयारी में जुटी हुई है। 16 अगस्त को महाभिषेक होगा। 120 फीट ऊंची प्रसिद्ध मदिंर मां पाताल भैरवी मदिंर में मंत्रोच्चार के बीच महािभषेक होगा।
इसमें विशाल लोटे को क्रेन के माध्यम से मदिंर के ऊपर ले जाकर यह आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के तथागत पांडेय ने बताया कि बर्फानी सेवाश्रम समिति के भव्य मां पाताल भैरवी मदिंर में यह आयोजन होगा। पांडेय ने बताया कि भक्तिमय माहौल में बर्फानी आश्रम के पडिंतों द्वारा निरंतर मंत्रोच्चार किया जाएगा। इस पूरे आयोजन को लेकर मंदिर समिति ने सहमति प्रदान की है।
कार्यक्रम के लिए लगभग 6 हजार लीटर दूध व पानी की व्यवस्था टैंकर के माध्यम से की जाएगी। भगवान शिव को अर्पित जल व दूध को एकत्र कर शिवनाथ नदी में विसर्जित किया जाएगा। लेजर शो एवं आरवीएस डीजे का भव्य प्रस्तुति होगी।