राजनंदगांव

मानसिक रूप से कमजोर बालक ने कुएं में लगा दी छलांग, मौके पर मौत

CG News : शहर के मिलचाल स्थित कुएं में मानसिक रूप से कमजोर एक बालक ने छलांग लगा दी।

less than 1 minute read
मानसिक रूप से कमजोर बालक ने कुएं में लगा दी छलांग

राजनांदगांव। CG News : शहर के मिलचाल स्थित कुएं में मानसिक रूप से कमजोर एक बालक ने छलांग लगा दी। कुएं में डूबने से बालक की मौत हो गई है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लिटिया निवासी करण कुमार मारकंड़े पिता संपतलाल उम्र 14 साल मानसिक रूप से कमजोर था। इधर उधर घूमते रहता था। शुक्रवार रात को करण कुमार मिलचाल स्थित मंदिर में ठहरा हुआ था।

लोगों ने छलांग लगाते देखा

शनिवार सुबह लगभग 10 बजे करण कुमार मंदिर के पास स्थित कुएं के करीब पहुंचा और बैठा रहा। इस दौरान करण ने अचानक कुएं में छलांग लगा दी। करण को कुएं में छलांग लगाते आसपास के लोगों ने देख लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और करण के शव को कुएं से बाहर निकाल कर उसके परिजनों को जानकारी दी। घटना के बाद कुएं के पास लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया।

Published on:
26 Nov 2023 12:47 pm
Also Read
View All