राजनंदगांव

Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून ने दे दी है दस्तक, लगातार 5 दिन तक बारिश होने की संभावना

Monsoon in CG: जिले का अधिकततम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा।

less than 1 minute read
Monsoon in CG

Monsoon in CG: दोपहर तक तेज धूप के बाद मौसम ने अचानक कंरवट बदला। आसमान में बादल छाए और शहर सहित जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया। हालांकि यह बारिश सभी क्षेत्रों में नहीं हुई है। हवा-तूफान और गरजना के चलते विद्युत सप्लाई बाधित हुई।

शहर में आधे से पौने घंटे तक विभिन्न क्षेत्र में बिजली सप्लाई ठप रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में शाम तक बिजली बंद रही। कहीं-कहीं उपकरणों में खराबी के चलते देर रात बिजली आई। विद्युत वितरण कंपनी से मिली जानकारी अनुसार कुछ जगहों पर पेड़ के डाल विद्युत तार में गिर गए।

मौसम विभाग की माने तो प्री मानसून ने दस्तक दे दिया है। अब जिले में लगातार बारिश होने की संभावना है। अगले सप्ताह तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। लगातार बारिश के चलते आने वाले सप्ताह में तापमान में भारी गिरावट आएगी। जिले का अधिकततम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा।

Monsoon in CG: खेती के कार्य में अब आएगी तेजी

प्री मानसून के बाद जिले में मानसून भी सक्रिय हो जाएगा। लगातार बारिश के बाद खरीफ फसल को लेकर किसानी कार्यों में तेजी आएगी। किसान इन दिनों खेतों की साफ-सफाई के साथ ही सूखी जुताई करवा रहे हैं। इसके अलावा खाद-बीज का भी भंडारण कर रहे हैं।