राजनंदगांव

मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे को जिंदा जलाया… इस बात पर उठाया ये खौफनाक कदम, जानकर उड़ जाएंगे होश

Crime News: राजनांदगांव के पेन्ड्री स्थित अटल आवास में नवरात्र के पहले दिन सोमवार सुबह दर्दनाक घटना हुई। मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
less than 1 minute read
Crime News
NRBC ने जारी किया विदेशी नागरिकों के खिलाफ अपराध का डाटा (प्रतिकात्मक तस्वीर)

CG Crime News: राजनांदगांव के पेन्ड्री स्थित अटल आवास में नवरात्र के पहले दिन सोमवार सुबह दर्दनाक घटना हुई। तेज रफ्तार मोपेड चलाकर पोते-पोती को स्कूल छोड़ने के विवाद में एक मां ने अपने ही दिव्यांग बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग मां को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय बिरेन्द्र साहू अक्सर तेज रफ्तार में मोपेड चलाकर अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाता था। इसको लेकर उसकी मां सुहागा बाई (60) और परिवार के लोग विरोध करते थे। सोमवार सुबह भी इसी बात पर घर में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर पत्नी बच्चों को स्कूल छोड़ने चली गई और बिरेन्द्र की मां ने गुस्से में उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

आग से बिरेन्द्र गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी मां सुहागा बाई साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक बिरेन्द्र नशे का आदी था और अक्सर घर में विवाद करता था।

Updated on:
24 Sept 2025 12:53 pm
Published on:
24 Sept 2025 12:53 pm