राजनंदगांव

चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, कार्यकारिणी बनाकर बैठे दो सहित पांच ब्लॉक अध्यक्षों को हटाया

चुनाव के पूर्व यहां कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के पांच ब्लॉक अध्यक्ष बदले गए हंै।

2 min read
चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, कार्यकारिणी बनाकर बैठे दो सहित पांच ब्लॉक अध्यक्षों को हटाया

राजनांदगांव. चुनाव के पूर्व यहां कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले के पांच ब्लॉक अध्यक्ष बदले गए हंै। हालांकि ग्रामीण इलाकों के अध्यक्षों ने चुनाव लडऩे दावेदारी करने अपना इस्तीफा पहले ही सौंप दिया था लेकिन शहर के दो ब्लॉक अध्यक्ष अपनी पूरी कार्यकारिणी तैयार कर उसका अनुमोदन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें ही हटा दिया गया।

यहां के बदले गए अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरीश देवांगन के हस्ताक्षर से जारी सूची में राजनांदगांव जिले के राजनांदगांव ग्रामीण सहित शहर के दो ब्लॉक और चौकी व मोहला के ब्लॉक अध्यक्ष बदले गए हैं।

ये भी पढ़ें

विघ्नहर्ता ही नहीं गणपति सही मायने में सीख देने वाले गुरु भी, आज इस शुभ मुहूर्त में करें स्थापना

ग्रामीण के तीनों अध्यक्षों के नाम की अनुशंसा जिला ग्रामीण अध्यक्ष नवाज खान ने की थी जबकि शहर के ब्लॉक अध्यक्ष शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा की अनुशंसा पर बदले गए हैं। राजनांदगांव ग्रामीण के अध्यक्ष गोवर्धन देशमुख ने चुनाव लडऩे दावेदारी करने अपना इस्तीफा सौंपा था।

दावेदारी करने इस्तीफा दिया
इसी तरह चौकी के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल और मोहला ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र जुराशिया ने भी चुनावी दावेदारी करने इस्तीफा दिया था। अब राजनांदगांव ग्रामीण में अजय मारकण्डेय, चौकी में रफीक खान और मोहला में अगनु कुमेटी की नियुक्ति ब्लॉक अध्यक्ष पद पर की गई है।

इनकी हुई नियुक्ति
राजनांदगांव के उत्तर ब्लॉक में आसिफ अली और दक्षिण ब्लॉक में शैलेष सुराना को अध्यक्ष बनाया गया है। आसिफ शहर के पटरीपार इलाके में लगातार सक्रिय हैं जबकि शैलेष छात्र राजनीति के समय से कांग्रेस में जुड़े हुए हैं।

शहर में भी हुआ बदलाव
कांग्रेस संगठन में सबसे दिलचस्प बदलाव शहर के उत्तर और दक्षिण ब्लॉक में हुआ है। दरअसल, इन दोनों ब्लॉकों में पूर्व शहर अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के समर्थक काबिज थे। शहर अध्यक्ष के पद पर दिनेश शर्मा की नियुक्ति होने के बाद से ब्लॉक अध्यक्षों से उनकी दूरी जग जाहिर थी।

इस बीच दोनों ब्लॉक अध्यक्षों अशोक पंजवानी और दौलत चंदेल ने अपनी कार्यकारिणी बनाकर उसे अनुमोदन के लिए शहर अध्यक्ष को दिया था। वे अपनी कार्यकारिणी के जारी होने का इंतजार ही कर रहे थे और दूसरी ओर वे खुद बदल दिए गए।

संगठन को गति देने नई नियुक्तियां
ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष नवाज खान ने बताया कि संगठन को गति देने के लिए नई नियुक्तियां की गई हंै। अब ये अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे और चुनाव में कांगे्रस को मजबूत करने का काम करेंगे।

ये भी पढ़ें

आधी रात बाल संप्रेक्षण से भागने दीवार में सुराख कर रहे थे अपचारी बालक, केयर टेकर की नजर पड़ी तो हो गया बवाल

Updated on:
13 Sept 2018 11:55 am
Published on:
13 Sept 2018 11:44 am
Also Read
View All