
Rajnandgaon Rape Case : अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में 6 साल की मासूम से बलात्कार के दोषी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। अधिवक्ता परवेज अहमद ने बताया कि 2020 में अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में आरोपी सहेलियों के साथ खेल रही 6 साल की बालिका को उठा कर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
पीड़िता के साथ खेल रही सहेलियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 376 (क,ख) व पॉस्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था। जांच में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत एकत्रित कर पुलिस ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में न्यायाधीश अविनाश तिवारी के सामने सुनवाई के लिए भेजा था।