25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajnandgaon News: अब मैं किसे राखी बांधूंगी भैया, ज्योतिर्लिंग दर्शन से लौट रहे 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Accident News: रक्षाबंधन से पहले राजनांदगांव के 24 वर्षीय अमन की दर्दनाक मौत हो गई। ज्योतिर्लिंग दर्शन से लौटते समय जालना के पास स्कार्पियो हादसे का शिकार हुई।
2 min read
Google source verification
Rajnandgaon Accident News

ज्योतिर्लिंग दर्शन से लौट रहे 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत (Photo Patrika)

Rajnandgaon Accident News: राजनांदगांव महाराष्ट्र से ज्योर्तिलिंग का दर्शन कर लौट रहे राजा भानपुरी के 24 वर्षीय अमन पिता सांवत राम साहू की दर्दनाक मौत हो गई। घटना दर्शन कर लौटते समय रविवार सुबह करीब 10 बजे महाराष्ट्र के जालना के पास समृद्धि एक्सप्रेस-वे में हुई। हादसे में चार पहिया स्कार्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि तेज रफ्तार वाहन का अचानक टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा।

डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा वाहन

वाहन डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में वाहन में बैठे अन्य युवाओं को भी चोटें आईं हैं। बताया गया गांव के 10 युवक 15 अगस्त को ज्योर्तिलिंग दर्शन के लिए निकले थे। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार हादसे के समय वाहन की रफ्तार करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे होने की बात सामने आई है। अचानक टायर फटने से चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कुछ ही पल में खुशियों से भरा सफर मातम में बदल गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रविवार को महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार दोपहर अमन का शव गांव लाया गया। शव देखते ही माता-पिता, बहन और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया।

अब मैं किसे राखी बांधूंगी भैया

अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है। रक्षाबंधन के पर्व से पहले भाई की मौत ने परिवार को गहरा सदमा दिया। बहन का यह कहते हुए बिलखना कि ‘अब मैं किसे राखी बांधूंगी भैया’ पूरे माहौल को गमगीन कर गया। हादसे ने परिवार के साथ पूरे गांव को झकझोर दिया और राजा भानपुरी में मातम छा गया।

अंतिम संस्कार में उमड़ा गांव

सोमवार को अमन का शव गांव पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। परिवार के साथ पूरे गांव में शोक का माहौल रहा। स्थानीय मुक्तिधाम में गमगीन माहौल के बीच अमन का अंतिम संस्कार किया गया। अमन की मौत से न केवल परिवार बल्कि उसके दोस्तों और गांव के लोगों को भी गहरा सदमा लगा है। कुछ दिन पहले ही 10 युवक धार्मिक यात्रा पर एक साथ निकले थे। किसी ने नहीं सोचा था कि यह यात्रा उनके दोस्त अमन के लिए आखिरी सफर साबित होगी।

बड़ी खबरें

View All

राजनंदगांव

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग