राजनंदगांव

Road Accident: बाइक में साड़ी का पल्लू फंसने से टीचर की दर्दनाक मौत, बेटे के साथ जा रही थी स्कूल

Road Accident: बेटे के साथ स्कूल जा रही महिला टीचर की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल बाइक में साड़ी का पल्लू फंसने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई..

less than 1 minute read
साड़ी का पल्लू बाइक में फंसने से टीचर की मौत

Road Accident: खैरागढ़ के किल्लापारा में सामने आए हादसे में महिला शिक्षिका की उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि शनिवार सुबह महिला बाइक में सवार होकर बेटे के साथ स्कूल जा रही थी। तभी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले चक्के में फंसने से महिला गिर गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की हालत बेहद नाजुक थी। वहीं आज एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Road Accident: बेटे के साथ जा रही स्कूल

प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय मर्सी बचईया मूलतः बैगाडेरा दल्ली की निवासी थीं और वर्तमान में दाऊचौरा में रहती थीं। वे अमलीपारा स्थित निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे वे अपने पुत्र रॉबी बचईया के साथ दोपहिया वाहन से स्कूल जा रही थीं।

शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट

इसी दौरान किल्लापारा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। विशेष रूप से सिर के बाएं हिस्से में गहरी चोट लगने से उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी।

उपचार के दौरान मौत

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला सिविल अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पहले राजनांदगांव और फिर दुर्ग के निजी अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों के लगातार प्रयासों के बावजूद गंभीर चोटों के कारण उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Updated on:
08 Mar 2026 03:52 pm
Published on:
08 Mar 2026 03:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर