राजनंदगांव

2nd Phase Voting 2024: 1 ही घर में एक की उठी अर्थी और दो की निकली बारात… फिर भी मतदान करने पहुंचे दूल्हे

राजनांदगांव के एक पोलिंग स्टेशन में दो भाईयों की एक एक साथ बारात निकलने वाली थी तभी दूल्हों के दादी की मौत हो गई। एक ही घर से शहनाई और मातम के माहौल में भी परिवार ने मतदान कर फर्ज निभाया।

2 min read

CG Second Phase Voting 2024: छतीसगढ़ में तीन लोकसभा क्षेत्र में मतदान जारी है। मोहला - मानपुर समेत कांकेर के तीन विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय खत्म हो गया है। वहीं अन्य पोलिंग बूथ में अब भी लोग लंबी कतार में लगकर मतदान कर रहे है। इसी बीच राजनांदगांव के एक मतदान केंद्र में दो युवकों को शेहरे में देख पोलिंग बूथ में मौजूद सभी लोग आकर्षित हो गए।

दरअसल, राजनांदगांव के एक पोलिंग स्टेशन में दो भाईयों की एक एक साथ बारात निकलने वाली थी तभी दूल्हों के दादी की मौत हो गई। एक ही घर से शहनाई और मातम के माहौल में भी परिवार ने मतदान कर फर्ज निभाया और राजनांदगांव में मताधिकार की मिसाल पेश की। एक ही मतदान केंद्र में दो युवक को शादी के जोड़े में देख सभी आकर्षित हो गए। बारात निकलने से पहले शादी के जोड़े में दो युवक वोट डालने पहुंचे।

पांच विधानसभा क्षत्रों में 3 बजे मतदान खत्म

राजनांदगांव क्र मोहला - मानपुर, महासमुंद के बिन्द्रानवागढ़ और कांकेर के तीन विधानसभा कांकेर, केशकाल और भानुप्रतापपुर में सुबह 7 बजे से चुनाव शुरू हुआ जो की दोहपर 3 बजे खत्म हो गया। बता दें कि, बिन्द्रानवागढ़ के 9 बूथों पर दोहपर 3 बजे खत्म हो गया, वहीं अन्य पोल स्टेशन में मतदान 6 बजे तक जारी रहेगा।

भाजपा – कांग्रेस में सीधा मुकबला

इन तीन लोकसभा सीट पर मैदान इन तीनों सीटों पर भाजपा – कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग और कांग्रेस से बीरेश ठाकुर मैदान में उतरे है। राजनांदगाव से कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व सीएम भूपेश बघेल और भाजपा से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय प्रत्याशी चुने गए है, इनके बीच कांटे की टक्कर है। वहीं महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी भाजपा कमान संभालते हुए तो कांग्रेस से ताम्रध्वज साहू मैदान में उतरे है।

तीन लोकसभा सीट में 52 लाख से ज्यादा मतदाता

छत्तीसगढ़ के तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद व राजनांदगांव में वोटिंग हो रही है। बात करें मतदाताओं की संख्या की तो राजनांदगांव में कुल 18 लाख 65 हजार 175 मतदाता है। जिसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 28 हजार 329 और महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 837 हैं। कुल मतदान केंद्र की संख्या 2330 है।

महासमुंद में 17 लाख 90 हजार है मतदाता हैं। जिसमें 8 लाख 7 हजार पुरुष मतदाता और 8 लाख 90 हजार महिला मतदाता हैं। कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2147 है। कांकेर में कुल मतदाताओं की संख्या 16 लाख 50 हजार 692 है जिनमें पुरुष मतदाता 8 लाख 75 हजार 49 और महिला मतदाता 8 लाख 43 हजार 124 हैं। वहीं 2090 मतदान केंद्र बनाये गये हैं जिनमें 600 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है।

तीनों लोकसभा सीटों का फैक्ट फाइल

कुल मतदाता- 52,84,938
पुरुष मतदाता- 26,05,350
महिला मतदाता- 26,79,528
थर्ड जेंडर- 60

18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता- 1,62,624

कुल मतदान केंद्र- 6567
संगवारी मतदान केंद्र- 330
युवाओं की ओर से संचालित मतदान केंद्र- 117
आदर्श मतदान केंद्र- 130

मैदान में 41 प्रत्याशी

3 लोकसभा क्षेत्र में 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता
2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती
6567 मतदान केंद्र
नो नेटवर्क जोन में 76 मतदान केंद्र

Also Read
View All
नक्सल नेटवर्क को तोड़ने की तैयारी… 1 करोड़ 5 लाख के इनामी रामधेर से केंद्रीय एजेंसियां करेंगी पूछताछ, खुलेंगे कई राज!

CG Job Placement: रोजगार का सुनहरा अवसर, 100 से अधिक पदों पर आज हो रही भर्ती

Naxal Surrender: 1 करोड़ के इनामी CCM रामधेर मज्जी समेत 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 6 महिलाएं भी शामिल

CG Tourism: जहां कभी गोलियों का साया था, अब गूंजेगी सैलानियों की कदमताल… डोंगरगढ़ के जंगल बनेंगे हिमाचल जैसी ट्रैकिंग डेस्टिनेशन, तैयारी शुरू

पति, सास और रिश्तेदार ने मिलकर कर दी नवविवाहिता की हत्या, पुलिस से बचने के लिए रची साजिश, फिर… जानें कैसे हुआ खुलासा

अगली खबर