राजनंदगांव

Truck Accident: राजनांदगाव में तेज रफ्तार ट्रक ने 8 वर्षीय मासूम को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Rajnandgaon Truck Accident दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम की जान चली गई। गुंडरदेही गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को कुचल दिया
less than 1 minute read
Truck Accident
गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम (Photo Patrika)

Accident News: राजनांदगांव जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम की जान चली गई। बताया जा रहा है कि गुंडरदेही में तेज रफ्तार ट्रक ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मासूम की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने दुर्घटना के लिए तेज रफ्तार वाहनों को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

अपडेट जारी है।

Published on:
26 Jun 2026 12:32 pm