राजनंदगांव

सरकार की जय हो… कोई परिवार भूखा ना रहे, इसकी चिंता सरकार की: अभिषेक सिंह

छुरिया प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए पांच लाख की घोषणा
2 min read
• •
Updated: 28 Jul 2018, 1:02 PM IST
system
श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम में सांसद ने ग्रामीणों को सामाग्री वितरित की।

राजनांदगांव / छुरिया. श्रमिक कल्याण के लिए सामाग्री वितरण एवं श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि सांसद अभिषेक सिंह, संतोष अग्रवाल जिला भाजपाध्यक्ष, हिरेन्द्र साहू जिला भाजपा महामंत्री, रमेश पटेल अध्यक्ष राजगामी संपदा, रजिन्दरपाल सिंह भाटिया, सावन वर्मा, चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, लतादेवी मंडावी, रविन्द्र वैष्णव, राजकुमारी सिन्हा, आत्माराम चंद्रवंशी, सुरेन्दरसिंह भाटिया, एमडी ठाकुर, हिरदेराम चंद्रवंशी, शेखर भरतद्वाज, कैलास शर्मा आदि की उपस्थिति में लगभग चार हजार से अधिक श्रमिको को ई रिक्शा, सायकल, सिलाई मशीन, श्रमिक औजार का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुश्तैद रहे अधिकारी-कर्मचारी
कार्यकम में जिला पंचायत सीईओ चंदनकुमार, अपर कलक्टर एके बाजपेई, एसडीओ शर्मा, एसडीओपी चंद्रा, प्रशिक्षु एसडीओपी नायक, सीईओ छुरिया नवीन भगत, तहसीलदार शिवकुमार कंवर, टीआई छुरिया पाण्डेय, भुनेश्वर साहू, आलोक मिश्रा, तेजपाल शर्मा, संजय सिन्हा, पदमभूषण साहू, महेश चंद्रवंशी, मुन्नी साहू, हनीफ कुरैशी, मयाराम साहू आदि उपस्थित थे।

उन्होंने कहा की इसके पहले 1947 से 2003 तक कई सरकारे आया लेकिन किसी ने किसानो के विकास के लिए ठोस फैसला नही लिया लेकिन केन्द्र के नरेद्र मोदी की सरकार ने किसानो की चिंता करते हुए धान का सर्मथन मुल्य 2 सौ रूपया बढ़ाया है। इसके अलावा छ,ग सरकार द्वारा 3 सौ बोनस का राजनांदगांव को 105 करोड का वितरण किया गया। सुखा राहत का 125 करोड़ राजनांदगांव को वितरण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राजनांदगांव जिला को 465 करोड़ का वितरण एक लाल 72 हजार किसानों में से एक लाख 45 हजार किसानों को वितरण किया गया। वहीं किसानों को फसल बीमा की राशि नही मिली इसके तकनीकि खराबी या अच्छा फसल होने का कारण हो सक्ता है। फसल बीमा की जान फसल कटाई प्रयोग है। इसमे किसानों को सहयोग करना है।

राजनांदगांव को १०५ करोड़ का बोनस बंटा
सांसद ने कहा कि इसके पहले 1947 से 2003 तक कई सरकारे आई लेकिन किसी ने किसानों के विकास के लिए ठोस फैसला नही लिया लेकिन केन्द्र के मोदी सरकार ने किसानो की चिंता करते हुए धान का सर्मथन मूल्य 2 सौ रूपया बढ़ाया है। छग सरकार द्वारा 3 सौ बोनस का राजनांदगांव को 105 करोड़ का वितरण किया गया।

प्रेस क्लब व कुंभकार भवन की स्वीकृति
सांसद ने प्रेस क्लब छुरिया के भवन निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा किया साथ ही छुरिया मे कुंभकार समाज के लिए शीघ्र ही भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही। सभा को पूर्व मंत्री रजिन्दरपाल सिंह भाटिया, मंडल अघ्यक्ष आत्माराम चंद्रवंशी ने संबोधित किया।

Published on: