राजनंदगांव

पत्नी, बुआ और एक्स बीएफ के ट्रिएंगल में फंसे रेलकर्मी ने मजबूरी में किया था सुसाइड, पुलिस ने ऐसे खोला केस

राजनांदगांव के इस चॢचत केस में एक रेलकर्मी को मजबूर होकर आत्महत्या करनी पड़ी। पुलिस ने इसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया था, जिसमें लिखा कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध हैं। रेलकर्मी इस पर एतराज जताता था लेकिन पत्नी और बुआ एक साथ होकर उसे तंग करती थीं।
less than 1 minute read
पत्नी, बुआ और एक्स बीएफ के ट्रिएंगल में फंसे रेलकर्मी ने मजबूरी में किया था सुसाइड, पुलिस ने ऐसे खोला केस
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Rajnandgaon news रेलवे कर्मी तीरथ यादव के ट्रेन से कटकर आत्महत्या के मामले में जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए विवेचना में लिया गया था और जांच के बाद पाया गया कि उसकी पत्नी, बुआ और एक्सबॉय फ्रेंड की प्रताडऩा से तंग आकर तीरथ ने ट्रेन से कटकर मौत को गले लगा लिया था।
गौरतलब है कि रेलकर्मी तीरथ यादव का शव 6 मार्च को रेलवे सामुदायिक भवन के पीछे लाइन नंबर 5 928/10 पर मिली थी। इस दौरान जांच में जीआरपी पुलिस मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला था। जिसमें मृतक तीरथ ने अपनी पत्नी सपना यादव और उसके दोस्त रजत के बीच अनैतिक संबंधो का किया उल्लेख था
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
वहीं उसकी बुआ रुखमणि बाई को उनकी पहरेदार सहित सहयोगी व उनके कृत्य पर पर्दा डाल तीनों के द्वारा मारपीट करने सहित शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा दी जाने का भी उल्लेख है। पुलिस जांच के बाद आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी रजत उर्फ राजा फुले पिता नागोराव फुले उम्र 28 साल निवासी 1 बत्ती 5 रास्ता वार्ड 16 डोंगरगढ़, सपना यादव पति स्व. तीरथ यादव उम्र 40 साल निवासी बुधवारी पारा वार्ड 14 डोंगरगढ़ सहित रुकमणि बाई यादव उर्फ मोगली यादव उम्र 65 साल हाल निवास सरस्वती शिशु मंदिर के सामने डोंगरगढ़ को विधिवत गिरफ्तार करते हुए खैरागढ़ न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान इस मामले से जुड़े हर शख्स से बात की और उससे जानकारी लेते हुए मामले की कडिय़ां आपस में जोड़ते हुए सुलझाने में सफलता प्राप्त की। शुरू में यह केस आसान लग रहा था लेकिन जांच में पता चला कि ये केस काफी उलझा हुआ था।

Published on:
11 Jun 2022 07:57 pm