राजनंदगांव

CG Assembly Election 2023 : राजनांदगांव विधानसभा में अब तक सामान्य वर्ग के ही विधायक, पिछड़ा वर्ग को नहीं मिला प्रतिनिधित्व

CG Assembly Election 2023 : राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में हाई प्रोफाइल सीट है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह यहां से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

2 min read
राजनांदगांव विधानसभा में अब तक सामान्य वर्ग के ही विधायक

राजनांदगांव। CG Assembly Election 2023 : राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में हाई प्रोफाइल सीट है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह यहां से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। अतीत पर नजर डाले तो राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में शुरुआत से ही सामान्य वर्ग के प्रत्याशी ही प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। जबकि विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या अधिक है।

प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा व कांग्रेस भी अधिकांश चुनाव में सामान्य वर्ग के प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में उतारे हैं और दोनों दल के प्रत्याशी यहां पर लंबे समय से प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। मिली जानकारी के राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र सन 1972 में अस्तित्व में आया और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किशोरी लाल शुक्ला पहले विधायक चुने गए। शुक्ला ने इस दौरान चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार जेपीएल फ्र्रांसिस को हराया था। पांच-पांच बार भाजपा व कांग्रेस की जीत हुई इसके बाद दूसरे विस चुनाव में इस सीट से जनता पार्टी के उम्मीदवार ठाकुर दरबार सिंह जीते और विधायक बने।

उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार बलबीर खनूजा को हराया था। इसके बाद के चुनाव में इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी किशोरीलाल शुक्ला जीते। शुक्ला भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) के उम्मीदवार पाशा वकील को हराया था। चुनाव में इस सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार बलबीर खनूजा जीते। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम नारायण वर्मा को हराया था। डॉ. रमन सिंह ने यहां से तीन बार जीता चुनाव भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लीलाराम भोजवानी जीते और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार श्रीकिशन खंडेलवाल को परास्त किया था।

कांग्रेस के उम्मीद्वार उदय मुदलियार ने भाजपा के लीलाराम भोजवानी को पराजित किया था। दूसरे चुनाव में भाजपा के लीलाराम भोजवानी ने कांग्रेस के उदय मुदलियार को हराकर पिछले पराजय का बदला लिया था। इसके बाद के तीन विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह लगातार तीन बार कांग्रेस के प्रत्याशी उदय मुदलियार, अलका मुदलियार और करुणा शुक्ला को पराजित कर चुके हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बराबर गौरतलब है कि राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र शहरी व ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर बना है। विस क्षेत्र में 223 मतदान केन्द्र है। जिसमें शहर में लगभग 120 व ग्रामीण में 103 केन्द्र है।

विस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 11 हजार 407 है। जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 7 हजार 700 और पुरुष मतदाता 1 लाख 3 हजार 705 है। मिली जानकारी के अनुसार शहर व ग्रामीण में मतदाताओं की संख्या लगभग बराबर है। जिसमें सामान्य वर्ग की अपेक्षा पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं की संख्या कहीं अधिक है, लेकिन आज तक ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी दल ने अपना प्रत्याशी नहीं बनाया है। अब तक जितने भी राजनीतिक दल ने अपना प्रत्याशी बनाया इसमें शहरी क्षेत्र के और सामान्य वर्ग के ही रहे हैं। पिछड़ा वर्ग व ग्रामीण को अब तक किसी भी दल ने मौका नहीं दिया है।

Published on:
13 Oct 2023 08:58 am
Also Read
View All