जिला स्तर पर बने कंट्रोल रूम में २६ कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई है, जो 24 घंटे मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया के अलावा रेडियो चैनल्स की भी निगरानी की जा रही है। यदि इन मीडिया माध्यम से किसी भी तरह पेड न्यूज या आदर्श आचार संहिता को उल्लंघन करने वाले तथ्य परोसे जाते हैं, तो संबंधित प्रत्याशी को निर्वाचन आयोग द्वारा नोटिस भेजकर नियमत: कार्रवाई की जाएगी।