
Vegetable Price Hike: त्योहारी सीजन में सब्जियों की महंगाई ने रसोई का जायका बिगाड़ दिया है। स्थानीय बाड़ियों से आवक बंद होने और बाहरी मंडियों से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। पितृपक्ष और नवरात्र से पहले 20 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर अब 35 से 40 रुपए किलो तक पहुंच गया है। वहीं, दूसरी सब्जियों की कीमतों में भी 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी बताई जा रही है। बाजार में अधिकांश सब्जियां 70 से 80 रुपए किलो बिक रही हैं, जबकि हरी मिर्च का भाव 100 रुपए किलो तक पहुंच गया है।
सब्जियों की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। पहले अरहर दाल की महंगाई से परेशान परिवारों के सामने अब सब्जियों का खर्च भी बढ़ गया है। मौसमी सब्जियां भी सस्ती नहीं मिलने से घरों का मासिक बजट गड़बड़ाने लगा है।
सब्जी विक्रेता दीपेश सोनकर के अनुसार, फिलहाल स्थानीय बाड़ियों से सब्जियों की आवक बंद हो गई है। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति भी त्योहारों के कारण प्रभावित हुई है। टमाटर भी गुजरात और मध्यप्रदेश से आ रहा है। आवक कम होने से कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
सब्जी - भाव प्रति किलो
नोट: सब्जियों के भाव स्थानीय बाजार में बताए गए खुदरा दामों के अनुसार हैं।