राजनंदगांव

स्टेशन में हादसा… चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त युवक का फिसला पैर, कटकर हो गई मौत

Rajnandgaon news: पानी लेने के लिए उतरा भिलाई नगर का युवा व्यवसायी ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। गमगीन माहौल में शिवनाथ नदी किनारे मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

less than 1 minute read
मृतक प्रियंक सोनी

Chhattisgarh news: राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पानी लेने के लिए उतरा भिलाई नगर का युवा व्यवसायी ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रविवार रात तकरीबन 12.40 बजे की है। परिजनों को इसकी सूचना मिलने पर रात को राजनांदगांव पहुंच गए। पीएम के बाद शव परिजनों को दिया गया। गमगीन माहौल में शिवनाथ नदी किनारे मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

रेलवे पुलिस के अनुसार भिलाई नगर का प्रियंक सोनी उर्फ आशु (33 वर्षीय) रविवार की रात नागपुर से अपने दोस्त के साथ अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस से लौट रहे थे। गाड़ी अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से चल रही थी। रात को तकरीबन 1 बजे ट्रेन राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर रूकी थी। इस दौरान प्रियंक पानी लेने के लिए उतरा था। वह पानी ले रहा था कि ट्रेन चल पड़ी। वह चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया। मौके पर युवा की मौत हो गई।

मित्र ने रोका था

बताया जा रहा है कि प्रियंक को जोर से प्यास लगी थी। इसलिए व राजनांदगांव स्टेशन में पानी लेने के लिए उतरा, लेकिन इससे पहले उसके दोस्त ने कहा कि दुर्ग स्टेशन आने वाली है, वहां पी लेना, लेकिन प्रियंक गला सूखने की बात कहकर उतर गया और इसी बीच यह हादसा हो गया।

Published on:
09 May 2023 04:23 pm
Also Read
View All