राजसमंद

एक दिन में दो रक्तदान शिविर, 227 यूनिट रक्त संग्रहित

राजस्थान के इस जिले के लोग करते हैं सर्वाधिक रक्तदान
2 min read
Rajsamand,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,
एक दिन में दो रक्तदान शिविर, 227 यूनिट रक्त संग्रहित

राजसमंद. समस्त माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से महेश जयन्ती महोत्सव के अन्तर्गत रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में १०२ युनिट रक्तदान हुआ। महेश प्रगति संस्थान सचिव जगदीश मण्डोवरा व माहेश्वरी सेवा समिति सचिव भूपेंद्र लडढ़ा ने बताया कि रक्तदान शिविर प्रात:८.३० से दोपहर 1 बजे तक पुराना हॉस्पिटल राजनगर में आयोजित किया गया। इस शिविर में युवा, महिला व वरिष्ठ जनों ने उत्साह से रक्तदान किया। शिविर का अवलोकन मंत्री माहेश्वरी व कलक्टर आनन्दी, पीएमओ नरेंद्र पालीवाल, अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन के कैलाश मुन्दडा आदि ने किया। शिविर में अर्थ सहयोगी सीताराम, अनीस कुमार, मंत्री सूरजमल, नारायण प्रसाद तापडिया व रामधन सोमानी रहे। शिविर को सफल बनाने में रेडक्रॉस सोसायटी के मानद सचिव राजकुमार दक, महेश प्रगति संस्थान, महेश महिला प्रगति संस्थान, महेश युवा संगठन, माहेश्वरी सेवा समिति, श्रीमाहेश्वरी महिला संगठन, श्रीमाहेश्वरी युवा संगठन राजसमंद का विशेष सहयोग रहा।

125 यूनिट रक्तदान, रोगियों को फल वितरण
नाथद्वारा. सामाजिक संगठन जय हिन्द गु्रप के तत्वावधान में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें १२५ सदस्यों ने रक्तदान किया। नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर सहित अन्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने खासा उत्साह दिखाया। इस दौरान गु्रप के संस्थापक ऋषभ गुर्जर ने सभी रक्तदाताओं का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। इसी प्रकार संस्था के द्वारा शहर के गोवर्धन राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किए गए। वहीं, शहर के बस स्टैण्ड पर लोगों को शीतल पेय पिलाया गया।

गुजरात तक जाता है राजसमंद का रक्त
प्रतिवर्ष राजसमंद जिले में सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित होते हैं, जिसमें चिकित्सा विभाग के साथ सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों की अहम भुमिका है। इसके चलते राजसमंद का रक्त उदयपुर, चित्तौडग़ढ़, पाली, डूंगरपुर, बांसवाड़ा सहित आस पास के सभी जिलों के साथ गुजरात के अहमदाबाद तक रक्त संग्रहित हो रहा है।

Published on:
18 Jun 2018 10:51 am