सप्ताह से चल रही तैयारियां, कप्तान में स्थानीय लोगों को भी मिले किरदार
देवगढ़. नगर व आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से डायरेक्टर नवदीप सिंह के नेतृत्व में कप्तान फिल्म की शूटिंग का चल रही है। इसमें स्थानीय लोगों को भी विभिन्न छोटे किरदार मिलने से काफी उत्साह बना हुआ है। फिल्म की शूटिंग में देवगढ़ के युवक एवं युवतियों में किसी को डाकुओं के साथ तो किसी को भीड़ के साथ खड़े रहने जैसे कई तरह के किरदार मिल रहे हैं। ऐसे में नगर में इन दिनों फिल्म की शूटिंग को लेकर ही चर्चा बनी हुई है। होटल, रिसोर्ट में सभी स्थानीय लोगों के ओडिशन लिए गए। मंगलवार को दिवेर के पास बीहड़ों में शूटिंग हुई, जिसमें युनिट द्वारा फिल्म सेट पर मजार बनाई गई, जहां फिल्म के कलाकार सैफअली खान, सिमोनसिंह, चेतन हंसराज, मानव ने अपने शूट दिए। इधर, देर रात को सैफ अली खान (नवाब) भी फिल्म की शूटिंग के लिए नगर में पहुंच गए। लेकिन, काफी सख्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते फैंस को उन्हें देखने का मौका नहीं मिल पाया।
एक सप्ताह से चल रही तैयारियां
फिल्म की शूटिंग को लेकर फिल्म युनिट एक सप्ताह से ढेरा डाले हुए हैं, जो विविध तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसको लेकर देवगढ़ ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में फिल्म शूटिंग देखने को लेकर कोतूहल का माहौल बना हुआ है। कड़ी निजी सुरक्षा के चलते फिल्म युनिट पूरे सुरक्षा घेरे में है, जिससे किसी भी कलाकारों से मिलना आमजन के लिए बड़ा मुश्किल है।
समूह से जुड़ी महिलाओं की सखी चौपाल
रेलमगरा. म्ंाजरी फाउण्डेशन रेलमगरा व हिन्दुस्तान जिंक की सखी परियोजना द्वारा प्रमोटर दीपक महिला ग्राम संगठन छापरी की सखी चौपाल का आयोजन मंगलवार को ग्राम पंचायत धनेरियागढ में सरपंच दिलीप मण्डोवरा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अध्यक्षता संगठन की अध्यक्षा लक्ष्मी ने की। हिन्दुस्तान जिंक के सत्यनारायण टेलर, टीम मुखिया रंजन चौधरी विशिष्ट अतिथि थे। चौपाल में उपस्थित महिलाओं को ग्राम संगठन के माध्यम से मुख्य मुद्दों पर सामूहिक चर्चा करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान भामाशाह लक्ष्मीलाल ने महिला संगठन के उद्देश्य बताए।