25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING : सामुदायिक भवन की दुर्दशा देख लोकार्पण किए बिना लौटी उच्च शिक्षा मंत्री

सुन्दर ग्राम सेवक को लगाई फटकार, १५ दिन में काम पूरा करवाने के आदेश

2 min read
Google source verification
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest hindi news rajsamand,Latest News rajsamand,Latest hindi news rajsamand,

राजसमंद. उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने राजसमन्द पंचायत समिति अन्तर्गत देवथड़ी में सामुदायिक भवन के लोकार्पण का तयशुदा कार्यक्रम निरस्त कर दिया और लोकार्पण से इन्कार कर दिया। उच्च शिक्षा मंत्री जैसे ही लोकार्पण स्थल पहुंची वहां सामुदायिक भवन की स्थिति को देखकर जबर्दस्त नाराजगी जाहिर की और लोकार्पण करने से साफ मना कर दिया। उच्च शिक्षा मंत्री ने सामुदायिक भवन व आस-पास की बेतरतीब स्थिति को देखकर सचिव को कड़ी फटकार लगाई और कह दिया कि जब तक यह सामुदायिक भवन पूर्ण और बेहतर स्वरूप में नहीं आ जाता तब तक इसका लोकार्पण वे नहीं करेंगी। माहेश्वरी ने सचिव को पन्द्रह दिन में सभी प्रकार का फिनिशिंग तक का कार्य पूरा कर सामुदायिक भवन को सुव्यस्थित स्वरूप में लाने का समय दिया और तल्ख अन्दाज में चेतावनी देते हुए कहा कि पखवाड़े भर में यह काम हो जाना चाहिए। इसके बाद उच्च शिक्षा मंत्री बिना लोकार्पण किए वहां से आगे बड़ गई।

यहां भी किया दौरा
उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने सोमवार को राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सुन्दरचा ग्राम पंचायत के देवथड़ी, डिप्टीखेड़ा, डिप्टी, सुन्दरचा आदि गांवों का दौरा किया और सघन जनसम्पर्क करते हुए विभिन्न लोकार्पण व शिलान्यास किए तथा जगह-जगह ग्रामवासियों के समूहों के साथ चर्चा करते हुए समस्याओं की टोह ली। ग्रामीणों ने उच्च शिक्षा मंत्री का सभी स्थानों पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीणों की भलाई और गांवों के समग्र विकास के लिए ढेरों योजनाओं और कार्यक्रमों को चला रखा है। इसके अलावा कई सारी परियोजनाएं और अभियान भी चल रहे हैं। इस दौरान उपजिला प्रमुख सफलता गुर्जर, राजसमन्द पंचायत समिति की प्रधान रीना कुमावत, उपप्रधान भरत पालीवाल, समाजसेवी गणेश पालीवाल, भगवतीप्रसाद पालीवाल, लक्ष्मीबाई बागोरा आदि मौजूद थे।

अभिनेत्री जोया खान पहुंची देवगढ़
देवगढ़. कप्तान फिल्म की शूटिंग के लिए एक तरफ जहां मुंबई से यूनिट पहले ही पहुंच चुकी है, वहीं सोमवार रात 8 बजे अभिनेत्री जोया खान भी यहां पहुंच गई। जबकि अभिनेता सैफ अली खान के देर रात यहां पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि फिल्म की आज की शूटिंग बारिश की वजह से स्थगित कर दी गई। देवगढ़ के कई लोगों को फिल्म में अलग अलग किरदार दिए जाने से स्थानीय युवओं सहित महिलाओं में फिल्म की शूटिंग को लेकर खासी उत्सुकता बनी हुई है।