Rajsamand News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा वर्ष 2026 में मई माह में आयोजित होने वाली 10वीं कक्षा की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। द्वितीय बोर्ड परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपने अंकों में सुधार का अवसर दिया गया है।
Rajsamand News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा वर्ष 2026 में मई माह में आयोजित होने वाली 10वीं कक्षा की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत विद्यालयों ने उम्मीदवारों की सूची (एलओसी) आधिकारिक पोर्टल पर 18 मार्च 2026 से अपडेट करना प्रारंभ कर दिया है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत शुरू की गई यह पहल छात्रों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। द्वितीय बोर्ड परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपने अंकों में सुधार का अवसर दिया गया है।
पहली परीक्षा दे चुके छात्र होंगे पात्र
द्वितीय बोर्ड परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे मुख्य विषयों में अपने अंकों में सुधार कर सकते हैं। इसका उद्देश्य परीक्षा के दबाव को कम करना और छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का वास्तविक दूसरा अवसर देना है। विद्यालयों और विद्यार्थियों को एलओसी जमा करने की निर्धारित तिथियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जो छात्र पहली परीक्षा में शामिल हुए हैं और निर्धारित मानदंडों को पूरा करते हैं, वही इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे। खास बात यह है कि पहली और दूसरी परीक्षा में से जो अंक अधिक होंगे, वही अंतिम परिणाम में जोड़े जाएंगे।
दो बोर्ड परीक्षा नीति के तहत शुरू की गई यह परीक्षा कक्षा 10 के विद्यार्थियों को अधिकतम 3 विषयों में अपने प्रदर्शन को सुधारने का अवसर प्रदान करती है। यह परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी।