
चारभुजा. जिला कांग्रेस कमेटी के सानिध्य में चारभुजा में रविवार को आयोजित होने जा रही कांग्रेस संकल्प रैली व किसान महा सम्मेलन की तैयारियां शुक्रवार को जोरों पर रही। तैयारियों का कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.सीपी जोशी ने भी जायजा लेकर जरूरी निर्देश दिए।
चारभुजा में गत अगस्त माह में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की गौरव यात्रा की शुरुआत के दौरान प्रस्तावित सभा निरस्त होने के बाद अब कांग्रेस द्वारा संकल्प यात्रा के तहत सभा व सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सभा का आयोजन मोराणा में उसी स्थान पर किया जा रहा है, जहां मुख्यमंत्री ने 2013 में सभा की थी। इसको लेकर सभा स्थल पर शुक्रवार को तैयारियां जोरों पर रही। सभा स्थल का जायजा शाम करीब पांच बजे डॉ. जोशी ने भी लिया। उन्होंने मंच व्यवस्था, किसानों के बैठने की व्यवस्था एवं वाहनों के पार्किंग स्थल, वीआईपी हनों के पार्किंग स्थल एवं पुलिस व्यवस्थाओं के साथ ही यातायात व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर निर्देश दिए। सभा को सफल बनाने पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार ने चारभुजा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली। इस दौरान किसान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारिया भी सौंपी गई। सभा स्थल का जायजा लेने के दौरान कांग्रेस के जिला महामंत्री देवेन्द्र वैष्णव, पीसीसी सदस्य हरीसिंह राठौड़, पूर्व उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर, कुम्भलगढ़ के पूर्व प्रधान सूरतसिंह दसाणा, कुम्भलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष हरीश सुथार, चारभुजा ब्लॉक अध्यक्ष कालुलाल गुर्जर, गणेशलाल विरावत, छगनलाल विरावत, पंचायत समिति सदस्या सुन्दर देवी गुर्जर आदि मौजूद थे।
यह रहेगा कार्यक्रम
पूर्व विधायक गणेशसिंह परमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशेाक गहलोत व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट व डॉ. जोशी 11 बजे नाथद्वारा से सीधे चारभुजा माहेश्वरी सेवा सदन पहुंचेंगे, जहां अल्प विश्राम के बाद सीधे चारभुजा जी के दर्शन करेंगे। वहीं से काफिला चारभुजा बस स्टैण्ड, थाना मार्ग होते हुए मोराणा चौराहा सभा स्थल पहुंचेगा। जहां 12.15 बजे सभा होगी।
एनएसयुआई की रैली कल
संकल्प यात्रा को लेकर तीस सितम्बर को मेवाडिय़ा चौराहा से चारभुजा तक एनएसयुआई के कार्यकर्ताओं द्वारा दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी।
किसान महारैली के लिए जनसम्पर्क
आमेट. किसान महारैली में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेने के लिए आह्वान को लेकर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक अध्यक्ष शराफत हुसैन के निर्देशन में पदाधिकारियों ने जनसंपर्क किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष इलाहीबख्श कुरैशी, आजाद हुसैन शेख,फिरोज मंसूरी, आजाद मंसूरी, शौकत रंगरेज, सद्दीक अब्बासी, मोईनुद्दीन मंसूरी, मकबूल सिंधी, रेलमगरा मिर्जा शफी बेग, अख्तर पठान, इकबाल खान, जमील उस्ता, शरीफ पठान, हैदर हुसैन शेख, आशिक हुसैन गुलजार, जाकिर हुसैन आदि ने जिलेभर में अपने क्षेत्रंो में लोगों से संपर्क किया। इस दौरान आमेट में जिला उपाध्यक्ष अमीर शोरघर, फकीर मोहम्मद मंसूरी, हाजी अब्दुल वाहिद रहमानी, मजहर कुरैशी, फारुख शाह, आजाद शाह, सलीम शोरघर ने जनसम्पर्क किया।
किसान रैली को लेकर एमड़ी में बैठक
पीपली आचार्यान. चारभुजा में रविवार को होने वाली किसान महा रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी को लेकर एमड़ी के द्वारकाधीश मंदिर परिसर में कांग्रेस की बैठक सुन्दरलाल कुमावत के मुख्य आतिथ्य में हुई। इस दौरान बालुराम कुमावत, कन्हैंयालाल, शंकरलाल गुर्जर, गणेशलाल, चन्द्रप्रकाश गाडरी, मुकेश माली, नरेंद्र त्यागी, राकेश चौधरी, बाबूलाल उपस्थित थे।