राजसमंद

COURT NOTICE : बारां के शाहबाद डीएसपी जसवंतसिंह और मंगलवाड़ (चित्तौड़) के थानेदार योगेश चौहान अदालत में तलब

एससीएसटी एक्ट में साक्ष्य पेश नहीं करने पर न्यायालय ने जारी किया नोटिस
2 min read
Rajsamand,Rajsamand news,Rajsamand Hindi news,Rajsamand local news,rajsamand latest news,rajsamand news in hindi,Rajsamand police,rajsamand latest hindi news,rajsamand latest news rajsamand,

राजसमंद. जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेन्द्र जोशी ने विशिष्ट न्यायालय अनुसूचित जाति एवं जनजाति एक्ट में लंबित प्रकरण 21/2014 राज्य बनाम नरेंद्रसिंह मामले में साक्ष्य पेश नहीं करने पर संज्ञान लेते हुए तत्कालीन भीम पुलिस उप अधीक्षक जसवंतसिंह और तत्कालीन दिवेर थाना प्रभारी योगेश चौहान को तलब किया है। न्यायालय द्वारा आरोपितों को वैध दंड से बचाव करने के अभिप्राय से साक्ष्य न्यायालय के समक्ष पेश नही करने पर तत्कालीन भीम डीएसपी व हाल पुलिस उप अधीक्षक शाहबाद (बारां) और तत्कालीन दिवेर थानेदार एवं हाल मंगलवाड़ (चित्तौडग़ढ़) थाना प्रभारी योगेश चौहान को नोटिस जारी किया है। नोटिस में चेताया गया है कि वे प्रकरण की आगामी पेशी पर न्यायालय में आवश्यक साक्ष्यों के साथ पेश हो।

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या
चारभुजा. थुरावड़ में युवक ने घर में बुधवार सुबह फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उप सहायक निरीक्षक चेतराम ने बताया कि खरवड़ो की भागल, थुरावड़ निवासी हेमसिंह पुत्र नाथूसिंह खरवड़ ने सुबह सात बजे घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मानसिक रूप से परेशान था। उसकी मां किसी किरश्तेदार के घर चली गई, जबकि पत्नी खेत पर मवेशी के खाखला लेने गई थी। बताया कि वह गांव में शादी को लेकर मुंबई से पन्द्रह दिन पहले ही घर लौटा था। परिजनों के घर आने पर घटना का पता चला।

रोजड़े को भगाता किसान कुएं में डूबा
भीम. पाटिया में गत रात रोजड़े को भगाने के प्रयास में पैर फिसलने से कुएं में गिरे किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पाटिया निवासी फतहसिंह (45) पुत्र घीसासिंह मंगलवार रात रोजड़े को भगा रहा था, तभी वह कुएं में गिर पड़ा। बुधवार सुबह कुएं में गिरने का पता चलने की सूचना पर भीम थाने से एसआई रेखा अहीर मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से बाहर निकलवाया। फिर भीम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Published on:
03 May 2018 08:51 am